PM Modi Bastar Rally: छत्तीसगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का किया अपमान

Updated:
विज्ञापन
Narendra Modi

Narendra Modi

PM Modi Bastar Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में उतर चुके हैं. इसी क्रम में वो छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर निशाना बनाया.

विज्ञापन

PM Modi Bastar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आजादी के बाद कांग्रेस ने सोचा कि उसके पास देश को लूटने का लाइसेंस है, लेकिन 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस रद्द कर दिया. उन्होंने आगे कहा, मैंने ऐसा किया इसलिए क्योंकि आपने मोदी को लाइसेंस दे दिया है. पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस की दुकान अब बंद हो गई है, लुट का लाइसेंस रद्द को चुका है, वैसे में वे मोदी को गाली देंगे या नहीं? पीएम मोदी ने कहा, ये मेरे करोड़ों देशवासी, मेरी माताएं-बहनें, आज मेरी रक्षा कवच कौन बन गई हैं, ये मेरी रक्षा करेंगे.

खर्च काम कराए, बचत बढ़ाए बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, देश के गरीब लोग आज कह रहे हैं खर्च काम कराए, बचत बढ़ाए बार-बार, फिर एक बार मोदी सरकार. छत्तीसगढ़ वासियों ने बस्तर के मेरे भाई-बहनों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है.

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, हम कहते हैं कि ‘भ्रष्टाचार हटाओ’, तो वह कहते हैं कि ‘भ्रष्टाचारी बचाओ.’ मोदी ने कहा कि वे चुनावी रैलियां नहीं कर रहे हैं, वे भ्रष्टाचारियों को बचाने की रैलियां कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, सारे लोग कान खोलकर सुन लें कि मोदी को चाहे जितनी धमकियां दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है.

देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. कोविड के दौरान हमारी सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त टीके और मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और इस योजना को अगले 5 वर्षों के लिए भी बढ़ा दिया गया है.

कांग्रेस की घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप

बस्तर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. जिन कांग्रेस नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इससे पता चलता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है. कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है. आज भी कांग्रेस को देश की जनता की जरूरतों से कोई लेना-देना नहीं है, हर गारंटी को भाजपा सरकार ही लागू कर रही है जमीन पर.

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया, उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है. भाजपा ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया है, पिछले 10 वर्षों में आदिवासी कल्याण का बजट पांच गुना बढ़ाया गया है.

Also Read: ‘जेल का जवाब वोट से’, लोकसभा चुनाव को लेकर AAP का अनोखा अभियान

Also Read: अमेरिका में नरेंद्र मोदी के समर्थन में निकाली गई रैली, तस्वीर आई सामने

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola