Narendra Modi: 'पीएम मोदी सेना के बाद अर्धसैनिक बलों में भी लेकर आएंगे अग्निवीर योजना', ओवैसी ने किया दावा
Owaisi on CM Yogi | ANI, X
Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक चार चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं. नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगा दिया है.
Narendra Modi: चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एनआईए के साथ बातचीत में दावा किया, जिस तरह से पीएम मोदी सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ योजना लाए, उसी तरह वह अर्धसैनिक बलों में भी यह योजना लाएंगे. उन्होंने आगे कहा, अगर पीएम मोदी ऐसा कदम उठाते हैं, तो बड़ा नुकसान होगा.
बेरोजगारी और महंगाई पर काबू नहीं पा सके मोदी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी और महंगाई पर काबू नहीं पा सके हैं. उन्होंने कहा, हम भारत के लोगों से अपील करते हैं कि मोदी जी को तीसरी बार पीएम न बनाएं.
औवेसी ने पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आवैसी ने कहा, मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करूंगा. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हमेशा करते हैं. घुसपैठिया किसको कह रहे हैं पीएम मोदी? हिंदू महिलाओं से छीना गया मंगलसूत्र किसे दिया जाएगा? उनका इशारा सिर्फ मुसलमानों की तरफ है. कपड़े देखकर पहचानो किसने कहा था.
पूरा देश कह रहा भाजपा-राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा, पूरा देश कह रहा है कि भाजपा -राजग का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडी’ गठबंधन वाले देश से भाजपा-राजग की स्थिर सरकार हटाना चाहते हैं और इनके पास सरकार चलाने का फार्मूला है कि वे पांच साल में पांच दलों के पांच ‘पीएम’ (प्रधानमंत्री) बनाएंगे. यानी हर साल एक नया पीएम. ये चाहते हैं कि भानुमती का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले. मोदी ने सवाल उठाया, क्या आपको पांच साल में पांच ‘पीएम’ मंजूर है? क्या पांच ‘पीएम’ देश को चला सकते हैं? क्या वे देश को बर्बाद नहीं करेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










