ePaper

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने कराया चुनावी सर्वे, बोले डीके शिवकुमार- ‍BJP के कई नेता थामेंगे पार्टी का दामन

Updated at : 07 Mar 2023 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने कराया चुनावी सर्वे, बोले डीके शिवकुमार- ‍BJP के कई नेता थामेंगे पार्टी का दामन

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि पार्टी के सर्वेक्षणों में राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से अधिक पर कांग्रेस को जीत मिलती दिख रही है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि बीेजपी के कई मौजूदा विधायक कांग्रेस का दामन थामेंगे.

विज्ञापन

पूर्वोत्तर के चुनावों में भले ही कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी हो लेकिन कर्नाटक चुनाव में पार्टी कमाल कर सकती है. कांग्रेस आगामी कर्नाटक चुनाव में 140 से अधिक सीट जीत सकती है. यह दावा खुद कांग्रेस की ओर से आ रहा है. दरअसल, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आज यानी मंगलवार को दावा किया कि पार्टी के सर्वेक्षणों में राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से अधिक पर जीत मिलती दिख रही है.

बीजेपी के कई विधायक थामेंगे कांग्रेस का दामन: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कई मौजूदा विधायक आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थामेंगे. शिवकुमार बीजेपी के दो पूर्व विधायकों और मैसुरू के उसके पूर्व मेयर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. इन नेताओं में कोल्लेगला के विधायक जीएन नंजुनदासस्वामी, बीजापुर के पूर्व विधायक मनोहर ऐनापुर तथा मैसुरु के पूर्व मेयर पुरुषोत्तम हैं.

बीजेपी पर साधा निशाना: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि बीजेपी 2022 के गुजरात चुनाव के परिणाम के तुरंत बाद कर्नाटक में चुनाव कराना चाहती थी लेकिन बाद में पीछे हट गयी. उन्होंने कहा, बाढ़ की तरह जिला स्तर पर कई नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, कुछ प्रतिष्ठित नेता शामिल हो रहे हैं. बहुत साफ है कि जनधारणा कांग्रेस के पक्ष में है. शिवकुमार ने कहा, हमारे पहले के सर्वेक्षण में हमें 136 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, अब हमारे सर्वे हमें 140 सीट मिलने का दावा कर रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि उन्हें जितना अधिक समय मिलेगा उनके लिए फायदेमंद होगा. इसलिए बीजेपी इस तरह की कोशिश कर रही है. हर दिन अल्पकालिक निविदाएं निकाली जा रही हैं, अग्रिम राशि दी जा रही हैं, ठेके दिये जा रहे हैं और बिना कुछ सोचे पैसा जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर विचार करेगी और अपने रुख से सरकार को अवगत कराएगी.

Also Read: श्रद्धा हत्याकांड: प्रशिक्षित रसोइया है आफताब, कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस- 20 मार्च को मामले की अगली सुनवाई

तत्काल चुनाव के लिए भी कांग्रेस तैयार- शिवकुमार: कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस तत्काल चुनाव के लिए भी तैयार है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को तत्काल चुनाव की तारीख घोषित करनी चाहिए और बड़े स्तर पर इस समय चल रहे भ्रष्टाचार को रोकना चाहिए. उन्होंने सीएम बसवराज बोम्मई को किसी भी मंच पर बहस की चुनौती दी.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola