श्रद्धा हत्याकांड: प्रशिक्षित रसोइया है आफताब, कोर्ट में बोली दिल्ली पुलिस- 20 मार्च को मामले की अगली सुनवाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Mar 2023 5:11 PM
श्रद्धा हत्याकांड: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब फिलहाल जेल में है. कोर्ट में हत्या मामले पर सुनवाई चल रही है. आफताब ने भी बेल के लिए अर्जी दी है. इन सबके बीच पुलिस ने कोर्ट को बताया कि श्रद्धा के तथाकथित हत्या का आफताब को कोई मलाल नहीं था.
श्रद्धा हत्याकांड: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आज यानी मंगलवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट सुनवाई हुई. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान कोर्ट को बताया कि आरोपी आफताब पूनावाला एक प्रशिक्षित रसोइया है, ऐसे में उसे पता है कि मांस को कैसे संरक्षित किया जाता है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कोर्ट को बताया की आरोपी आफताब ताज होटल में प्रशिक्षित रसोइया है. आरोपी ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने के बाद सूखी बर्फ, अगरबत्ती आदि भी मंगवाई थी.
आफताब ने नई गर्लफ्रेंड को दी थी अंगूठी: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब फिलहाल जेल में है. कोर्ट में हत्या मामले पर सुनवाई चल रही है. आफताब ने भी बेल के लिए अर्जी दी है. इन सबके बीच पुलिस ने कोर्ट को बताया कि श्रद्धा के तथाकथित हत्या का आफताब को कोई मलाल नहीं था. हत्याकांड के बाद उसने एक नए रिश्ते में प्रवेश किया और अपनी नई प्रेमिका को एक अंगूठी भी दी. जिस घर में हत्या हुई थी वहां वो अपनी प्रेमिका को कई बार बुलाया भी था.
20 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई: एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने इस मामले में कहा कि दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि आफताब ने कैसे हत्याकांड को अंजाम दिया. वहीं आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपने वकील एमएस खान को बदल दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस कारण सभी दस्तावेज उनके नए कानूनी सहायता वकील को सौंप दिए गए है. इस मामले में कोर्ट अब 20 मार्च को फिर सुनवाई करेगा.
पुलिस ने दायर किया है 6629 पन्नों का चार्जशीट: गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आफताब के खिलाफ लंबी-चौड़ी चार्जशीट दाखिल किया है. पुलिस ने करीब 6629 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दायर की है. बता दें, श्रद्धा वालकर की हत्या उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई, 2022 को कर दिया था. हालांकि, इस हत्याकांड का खुलासा हत्या के तीन महीने बाद हुआ. पुलिस ने जब आफताब से पूछताछ की, तो उसने अपने गुनाह को कबूल करते हुए बताया कि उसने किस तरह से श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर सभी सबूतों को मिटा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










