Goa Exit Poll 2022: गोवा में त्रिशंकु विधानसभा, फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी कांग्रेस

Goa Exit Poll 2022: कांग्रेस का वोट शेयर भले भाजपा से कम हो, लेकिन सीटें उसकी भगवा दल से ज्यादा आयेंगी. इस प्रदेश में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और उसका गठबंधन ‘खेला’ करने की स्थिति में होगा.
Goa Exit Poll 2022: महाराष्ट्र से सटे पर्यटकों के प्रिय प्रदेश गोवा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलती नहीं दिख रही है. वैलेंटाइन डे के दिन यहां वोट हुआ, लेकिन किसी भी पार्टी के प्रति गोवा की जनता ने प्यार नहीं लुटाया. इंडिया टुडे-ऐक्सिस माई इंडिया (India Today-Axis My India) के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं.
एग्जिट पोल के मुताबिक, गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को वोट तो सबसे ज्यादा मिलेगा, लेकिन उसकी सीटें कम आयेंगी. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर भले भाजपा से कम हो, लेकिन सीटें उसकी भगवा दल से ज्यादा आयेंगी. इस प्रदेश में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और उसका गठबंधन ‘खेला’ करने की स्थिति में होगा.
एग्जिट पोल में कहा गया है कि गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 33 फीसदी वोट मिल रहा है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 32 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. हालांकि, भाजपा से अधिक सीटें कांग्रेस को मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल में भाजपा को 14 से 18 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस को 15 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है.
Also Read: Manipur-Goa Exit Poll Results 2022: गोवा में Hang असेंबली, मणिपुर में भाजपा की सरकार
अन्य दलों को 0 से 4 सीटें मिलने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी, जो गोवा में सरकार बनाने के दावे कर रही थी, वह रेस में कहीं नहीं दिख रही है. Exit Poll Results 2022 की मानें, तो आम आदमी पार्टी (AAP) को 8 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान है. तृणमूल कांग्रेस और उसके गठबंधन को 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार दावा कर रहे थे कि गोवा की जनता उनकी पार्टी को भर-भरकर प्यार देगी. उनकी पार्टी गोवा को ईमानदार सरकार देगी. लेकिन उसे गोवा में सिर्फ 8 फीसदी वोटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. उसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसका कोई अनुमान एग्जिट पोल में नहीं दिखाया गया है.
Also Read: Goa Election Date: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 14 फरवरी को, BJP ने कांग्रेस से छीन ली थी सत्ता
आम आदमी पार्टी से ज्यादा मजबूती के साथ तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ी. यही वजह है कि महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली तृणमूल कांग्रेस को 12 फीसदी वोट मिलता दख रहा है. इतना ही नहीं, इस गठबंधन के 2 से 5 सीटें जीतने का अनुमान है. अगर अनुमान नतीजों में बदले, तो ममता बनर्जी गोवा में भी ‘खेला’ करने की स्थिति में होंगी.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




