पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, MP में 17, राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान, तीन दिसंबर को मतगणना

Updated:
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शंखनाद,  MP में 17, राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान, तीन दिसंबर को मतगणना

मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होना है. छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान होंगे, यहां सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा. तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होना है. राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. तीन दिसंबर को सभी पांच राज्यों में मतगणना होगी.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होना है. छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान होंगे, यहां सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा. तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होना है. राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. तीन दिसंबर को सभी पांच राज्यों में मतगणना होगी.

राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान, छह नवंबर तक नामांकन

राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होना है, इसके लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख छह नवंबर होगी और नौ नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. वहीं मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होना है, यहां 30 अक्टूबर तक नामांकन होगा और दो नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है यहां सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नामांकन 30 अक्टूबर तक किये जा सकेंगे और दो नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होना है जिसके लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जाएंगे और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जाएंगे. तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है, इसके लिए तीन नवंबर को अधिसूचना जारी होगी, 10 नवंबर तक नामांकन होगा और 15 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे.


60 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे

तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के चुनाव में 60 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से दो राज्यों में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है. राजीव कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट में अगर कुछ बदलाव करवाना है तो 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक करा सकते हैं. पांच राज्यों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं और 679 विधानसभा क्षेत्र हैं.

छह महीने से चुनाव की तैयारी जारी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्यों का दौरा किया और वहां राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया है. उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से चुनाव की तैयारी की जा रही है.

Also Read: मध्यप्रदेश विधानसभा में 17 नवंबर को मतदान, तीन दिसंबर को नतीजे, जानें क्या है प्रदेश में पार्टियों की स्थिति

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola