क्या है NDT Engineering? बिना मशीन तोड़े ऐसे होती है जांच

इंजीनियर की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
NDT Engineering Kya Hai: एनडीटी इंजीनियरिंग भारत के लिए काफी नया है. लेकिन विदेशों में इसकी खूब डिमांड है. इसके तहत मशीनों की क्वालिटी और उनकी मजबूती देखी जाती है.
NDT Engineering Kya Hai: आज के समय में ट्रेडिशनल इंजीनियरिंग के अलावा भी कई तरह के ब्रांच हैं, जिनमें ग्रोथ और करियर स्कोप है. इन्हीं में से एक है NDT यानी Non-Destructive Testing Engineering. यह ऐसी टेक्निक है, जिसमें किसी मशीन, पाइपलाइन या टूल्स को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी क्वालिटी और अंदरूनी खराबियों की जांच की जाती है.
क्या है NDT Engineering?
NDT (Non-Destructive Testing) एक टेस्टिंग टेक्निक है, जिसमें मशीन और टूल्स की मजबूती, दरार, जंग या अन्य अंदरूनी दिक्कतों की जांच की जाती है, लेकिन जांच के दौरान वस्तु को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.
कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी?
NDT में कई आधुनिक टेस्टिंग टेक्निक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे:
- Ultrasonic Testing (UT)
- Radiographic Testing (RT)
- Magnetic Particle Testing (MT)
- Liquid Penetrant Testing (PT)
- Visual Testing (VT)
इन टेक्निक की मदद से मशीनों और धातु के पार्ट्स की क्वालिटी जांची जाती है.
किन सेक्टर्स में होती है सबसे ज्यादा डिमांड?
NDT प्रोफेशनल्स की मांग भारत और विदेश दोनों जगह तेजी से बढ़ रही है. इन सेक्टर में है डिमांड-
- ऑयल और गैस रिफाइनरी
- पाइपलाइन इंडस्ट्री
- थर्मल और न्यूक्लियर पावर प्लांट
- एयरोस्पेस सेक्टर
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री
- कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
कौन कर सकता है यह कोर्स?
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BTech या Diploma
- BSc (Science) छात्र
- टेक्निकल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार
भारत में कहां से करें NDT कोर्स?
NDT में मुख्य रूप से Level 1, Level 2 और Level 3 सर्टिफिकेशन होते हैं. भारत में कई संस्थान NDT ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन कोर्स कराते हैं. इनमें प्रमुख हैं-
- TRINITY NDT, Bengaluru
- IMech Institute, Hyderabad
- NITS (National Inspection & Testing Services)
करियर और सैलरी
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ NDT सर्टिफिकेशन करने पर QA/QC (Quality Assurance & Quality Control) विभाग में नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं. शुरुआती स्तर पर अच्छी सैलरी के साथ अनुभव बढ़ने पर लाखों रुपये प्रति माह तक कमाई की संभावना रहती है.
विदेशों में भी भारी डिमांड
NDT इंजीनियरिंग की विदेशों में भी काफी मांग है. खासकर Gulf Countries, अमेरिका और यूरोप में ऑयल-गैस, एयरोस्पेस और पावर सेक्टर में ASNT/PCN Certified NDT Professionals को शानदार सैलरी पैकेज मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- BSc Forensic Science vs Criminology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है बेस्ट? जानें करियर स्कोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










