BSc Forensic Science vs Criminology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है बेस्ट? जानें करियर स्कोप
Published by : Smita Dey Updated At : 27 May 2026 10:46 AM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BSc Forensic Science vs Criminology: BSc फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी कोर्स क्या है. 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करना बेहतर होता है. जानिए दोनों कोर्सेज में अंतर और नौकरी के मौके क्या है.
BSc Forensic Science vs Criminology: 12वीं के बाद अगर आपका मन अपराध, जांच-पड़ताल और कानून से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने का है, तो आपके पास दो ऑप्शन है BSc फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी. कई स्टूडेंट्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौन सा कोर्स बेहतर है और किसमें ज्यादा स्कोप है. कोर्स का सिलेक्शन आपके इंटरेस्ट और करियर गोल पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों कोर्सेज (BSc Forensic Science vs Criminology) में क्या अंतर है, कहां नौकरी मिलती है और आपके लिए कौन सा बेस्ट है.
BSc Forensic Science क्या है?
अगर आपको लैब में काम करना, साइंस, जांच-पड़ताल और टेक्नोलॉजी पसंद है, तो यह कोर्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. BSc फॉरेंसिक साइंस में अपराध स्थल से मिले सबूत जैसे खून, बाल, फिंगरप्रिंट, डीएनए और डिजिटल डेटा की जांच करना सिखाया जाता है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को कई विषय पढ़ाए जाते हैं जैसे:
- फिंगरप्रिंट और डीएनए एनालिसिस: क्राइम सीन से मिले सबूतों की पहचान कैसे होती है, यह सिखाया जाता है.
- साइबर और डिजिटल फॉरेंसिक: मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन अपराधों की जांच का तरीका समझाया जाता है.
- टॉक्सिकोलॉजी और केमिकल टेस्ट: जहर, ड्रग्स और केमिकल से जुड़े मामलों की जांच करना सिखाया जाता है.
इस फील्ड में नौकरी के मौके फॉरेंसिक लैब, पुलिस विभाग, जांच एजेंसियों और प्राइवेट सेक्टर में मिल सकते हैं.
Criminology क्या है?
क्रिमिनोलॉजी थोड़ा अलग फील्ड है. इसमें अपराध क्यों होते हैं, अपराधियों का व्यवहार कैसा होता है और समाज में अपराध कम कैसे किए जाएं इन बातों को समझा जाता है. अगर आपको लोगों की सोच, मनोविज्ञान, समाज और कानून में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतर हो सकता है. इस कोर्स में आमतौर पर ये चीजें पढ़ाई जाती हैं:
- अपराध और समाज: समाज में अपराध बढ़ने के कारण क्या हैं और उनका असर कैसे पड़ता है.
- अपराधियों की मानसिकता: किस वजह से लोग अपराध की ओर बढ़ते हैं, इसका अध्ययन किया जाता है.
- कानून और न्याय व्यवस्था: पुलिस सिस्टम, कोर्ट और अपराध नियंत्रण से जुड़ी जानकारी दी जाती है.
इस फील्ड में करियर ऑप्शन रिसर्च, पुलिस प्रशासन, सुधार गृह, सामाजिक संस्थाओं और क्राइम एनालिसिस में मिल सकते हैं.
BSc Forensic Science vs Criminology: नौकरी के हिसाब से कौन बेहतर?
अगर नौकरी के नजरिए से देखें, तो BSc फॉरेंसिक साइंस की डिमांड थोड़ी ज्यादा मानी जाती है. साइबर क्राइम और वैज्ञानिक जांच बढ़ने के कारण इस फील्ड में मौके बढ़ रहे हैं. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जॉब के अवसर मिल सकते हैं.
वहीं Criminology में भी करियर अच्छा है, लेकिन इसमें कई बार आगे की पढ़ाई जैसे मास्टर्स या स्पेशलाइजेशन करने की जरूरत पड़ती है ताकि बेहतर नौकरी मिल सके. हालांकि, सिर्फ सैलरी देखकर कोर्स (BSc Forensic Science vs Criminology) नहीं चुनना चाहिए. जिस फील्ड में आपका इंटरेस्ट होगा, उसमें आगे बढ़ने के मौके ज्यादा बनते हैं.
यह भी पढ़ें: BTech CS या ECE नहीं, अब Robotics Engineering बनेगी नंबर 1 चॉइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










