BTech CS या ECE नहीं, अब Robotics Engineering बनेगी नंबर 1 चॉइस
Published by : Smita Dey Updated At : 26 May 2026 8:54 AM
सांकेतिक फोटो (Freepik)
Robotics Engineering Career Scope: हर स्टूडेंट के लिए सिर्फ CS या ECE ही सही ऑप्शन हो, ऐसा जरूरी नहीं है. बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में रोबोटिक्स इंजीनियरिंग तेजी से उभरती हुई फील्ड बन रही है. आइए इस बीटेक ब्रांच के बारे में जानते हैं.
Robotics Engineering Career Scope: आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं और हर कोई सिर्फ BTech CS या ECE की बात कर रहा है, तो थोड़ा हटकर सोचने का समय आ गया है. अब रोबोटिक्स इंजीनियरिंग तेजी से उभरती हुई ब्रांच बन सकती है. इसका कारण है टेक्नोलॉजी की बदलती दुनिया, जहां मशीनें और रोबोट इंसानों का काम आसान कर रहे हैं. आज हॉस्पिटल से लेकर फैक्ट्री, खेती, डिफेंस और यहां तक कि घरों में भी रोबोट का यूज बढ़ रहा है. ऐसे में रोबोटिक्स इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की मांग भी तेजी से बढ़ सकती है.
क्या होती है Robotics Engineering?
रोबोटिक्स इंजीनियरिंग एक ऐसी फील्ड है जिसमें रोबोट को डिजाइन करना, बनाना और प्रोग्राम करना सिखाया जाता है. इसमें कई विषयों का मेल होता है जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. इसमें ऐसी मशीनें तैयार की जाती हैं जो इंसानों की तरह कुछ काम खुद कर सकें. जैसे फैक्ट्री में सामान बनाना और सर्जरी में डॉक्टर की मदद करना
क्यों बढ़ रही रोबोटिक्स इंजीनियरिंग की डिमांड?
- AI और ऑटोमेशन का बढ़ता यूज: आज कंपनियां ज्यादा काम कम समय में करना चाहती हैं. इसलिए मशीनों और ऑटोमेशन पर जोर बढ़ रहा है. बड़े-बड़े उद्योग अब रोबोट का उपयोग कर रहे हैं. इससे रोबोटिक्स इंजीनियर्स की जरूरत भी बढ़ेगी.
- हेल्थ सेक्टर में रोबोट की एंट्री: अब अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी का ट्रेंड बढ़ रहा है. कई जगहों पर रोबोट मरीजों की निगरानी और मेडिकल सपोर्ट में मदद कर रहे हैं. आने वाले समय में इस सेक्टर में मौके और बढ़ सकते हैं.
- डिफेंस और स्पेस सेक्टर में बड़ा स्कोप: डिफेंस में बम डिटेक्शन, निगरानी और रिस्क वाले मिशन में रोबोट का यूज हो रहा है. वहीं स्पेस सेक्टर में भी रोबोटिक टेक्नोलॉजी की जरूरत लगातार बढ़ रही है.
- स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग का दौर: फैक्ट्रियों में ऑटोमेटेड मशीनें तेजी से इस्तेमाल हो रही हैं. कंपनियां ऐसे इंजीनियर चाहती हैं जो मशीनों को संभाल सकें और नई टेक्नीक डेवलप कर सकें.
Robotics Engineering में क्या पढ़ाया जाता है?
इस कोर्स में छात्रों को कई जरूरी चीजें सिखाई जाती हैं, जैसे:
- रोबोट डिजाइन
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- मशीन लर्निंग
- सेंसर्स एंड ऑटोमेशन
- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Python और C++
- Embedded Systems
कोर्स के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?
रोबोटिक्स इंजीनियरिंग करने के बाद कई तरह की जॉब प्रोफाइल जैसे रोबोटिक्स इंजीनियर, ऑटोमेशन इंजीनियर, AI इंजीनियर, मशीन डिजाइन इंजीनियर, रिसर्च साइंटिस्ट और Embedded सिस्टम्स इंजीनियर मिल सकती हैं. कई बड़ी टेक कंपनियां और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ऐसे प्रोफेशनल्स को अच्छे पैकेज पर हायर करते हैं.
Robotics Engineering Course: टॉप कॉलेज
- IT दिल्ली
- IIT कानपुर
- IIT हैदराबाद
- IIT बॉम्बे
- IISc बैंगलोर
- VIT वेल्लोर
- SRMIST
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel से BSNL तक, जानें टेलीकॉम सेक्टर में करियर कैसे बनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










