ePaper

Virat Kohli Education: ‘क्रिकेट के किंग’ विराट कोहली कितने पढ़े-लिखे हैं? ऐसी है एजुकेशन जर्नी

Updated at : 12 May 2025 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli Education Qualification in Hindi

Virat Kohli Education Qualification in Hindi

Virat Kohli Education Qualification in Hindi: विराट कोहली को 'क्रिकेट का किंग' कहा जाता है. उन्होंने दिल्ली के विकास भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और बाद में क्रिकेट को करियर बना लिया. कम उम्र में ही उन्होंने खेल में इतना नाम कमाया और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई.

विज्ञापन

Virat Kohli Education Qualification in Hindi: विराट कोहली भारत के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी हैं. उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्हें क्रिकेट का किंग भी कहा जाता है. विराट ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विराट ने अपने क्रिकेट के करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और इसके अलावा वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन की लिस्ट में भी रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिभा के साथ ही उनकी एकेडमिक जर्नी कैसी है, अगर नहीं तो विराट कोहली की शिक्षा (Virat Kohli Education Qualification) पर लिखा हमारा यह लेख पढ़ें.

विराट कोहली की शिक्षा (Virat Kohli Education Qualification)

रिसर्च और रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी. 1998 में उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (WDCA) में दाखिला लिया और यहां उन्होंने अपने खेल को निखारना शुरू किया. विराट कोहली 12वीं पास हैं.

यह भी पढ़ें- Sunny Deol Education Qualification: ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने कहां से की पढ़ाई? ऐसा है एजुकेशन का पूरा सफर

इतिहास है पसंदीदा विषय (Virat Kohli Education Qualification)

विराट कोहली ने अपने कई इंटरव्यू में इतिहास को अपना पसंदीदा विषय बताया है। वह अतीत के बारे में जानने और उससे सीखने के लिए उत्सुक रहते थे. वहीं, कई अन्य छात्रों की तरह विराट को भी गणित में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उनके लिए इस विषय में अंक हासिल करना आसान नहीं था. 

विराट के बारे में (Virat Kohli Education Qualification in Hindi)

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता प्रेम कोहली वकील थे और उनकी मां का नाम सरोज कोहली है. विराट के बड़े भाई विकास और एक बड़ी बहन भावना भी हैं. कोहली की शादी अनुष्का शर्मा से हुई.

यह भी पढ़ें- Dr Ambedkar Education Qualification: शिक्षा शेरनी का दूध है…जो पिएगा वो दहाड़ेगा बोलने वाले ‘बाबा साहेब’ आंबेडकर के पास थीं इतनी डिग्रियां

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola