UPSC Prabha Setu : संघ लोक सेवा आयोग ने टॉप परीक्षार्थियों के लिए लांच किया प्रतिभा सेतु  

Updated at : 02 Jul 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Pratibha Setu

UPSC Pratibha Setu

यूपीएससी परीक्षाओं में शामिल होनेवाले ऐसे अभ्यर्थी, जो परीक्षा में सफल रहे, लेकिन इंटरव्यू में चयनित नहीं हो सके, उनके लिए संघ लोक सेवा आयोग ने प्रतिभा सेतु लॉन्च किया है. यह सेवा युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ने की प्रक्रिया को आसान बनायेगी...

विज्ञापन

UPSC Prabha Setu : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रतिभा सेतु नामक एक नयी शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य उन 10,000 से अधिक मेधावी उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार किया, लेकिन इंटरव्यू में चयनित नहीं हो सके.

यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल पर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर वेरिफाइड टॉप एंप्लॉयर से सीधे संपर्क करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. यह पहल यूपीएससी द्वारा योग्यता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं योग्य उम्मीदवारों को सरकारी और निजी क्षेत्रों में अवसर दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

कैसे काम करता है प्रतिभा सेतु

केंद्र सरकार और निजी क्षेत्र दोनों के नियोक्ता प्रतिभा सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इन नियोक्ताओं का वेरिफिकेशन किया जायेगा, जिसके बाद वे पोर्टल पर उपलब्ध उम्मीदवारों के सॉफ्ट बायोडाटा देख सकेंगे. सॉफ्ट बायोडाटा में उम्मीदवारों की योग्यता और संपर्क विवरण शामिल होगा. यूपीएससी नियोक्ताओं को इस डेटा बैंक को ब्राउज करने और आवश्यकतानुसार भर्ती करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करेगा.

इसे भी पढ़ें : Internships : मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन एवं टेलीकॉलिंग समेत अन्य क्षेत्रों में है इंटर्नशिप करने का मौका

पब्लिक डिसक्लोजर स्कीम का नया रूप

वर्ष 2018 से इस प्रोग्राम को पब्लिक डिसक्लोजर स्कीम के नाम से जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसका नाम बदलकर प्रतिभा सेतु कर दिया गया है, जो इसके व्यापक दायरे और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है.

यह पहल उन उम्मीदवारों को दूसरा करियर विकल्प देती है, जो यूपीएससी की परीक्षाओं में पास होने के बाद इंटरव्यू के बाद चयन से चूक गये हैं. यूपीएससी इस बात पर जोर देता है कि ये उम्मीदवार चयनित उम्मीदवारों के समान ही मेधावी हैं, जिससे प्रतिभा सेतु इन प्रतिभाओं और उपयुक्त नियोक्ताओं के बीच एक मूल्यवान कड़ी बन सकता है.  

प्रतिभा सेतु : विभिन्न यूपीएससी परीक्षा श्रेणियां

इस योजना में निम्नलिखित यूपीएससी परीक्षाओं में शामिल हो चुके उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं- सिविल सेवा (सीएसई), इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफओएस), सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ), इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस), कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट, कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/ इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (आईईएस/आईएसएस), कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज.  

इसे भी पढ़ें : BPSC recruitment 2025 : बिहार लोक सेवा आयोग करेगा विशेष विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola