शादी के बाद घूंघट तो रखना पड़ेगा, UPSC Interview में पूछा गया सवाल, जवाब सुनकर चौंक गया पूरा पैनल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Jan 2026 1:02 PM

विज्ञापन

इंटरव्यू पैनल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

UPSC Interview: यूपीएससी के इंटरव्यू में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देखा जाता है बल्कि आपकी सूझबूझ और आत्मविश्वास भी देखा जाता है. ऐसे में यूपीएससी इंटरव्यू में एक अभ्यर्थी से शादी और घूंघट से जुड़ा सवाल आ गया. आइए, जानते हैं अभ्यर्थी ने इसका क्या जवाब दिया.

विज्ञापन

UPSC Interview: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू देश की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिना जाता है. यूपीएससी के इंटरव्यू में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देखा जाता है बल्कि आपकी सोच, समझ, कॉन्फिडेंस और आपके व्यक्तित्व भी पहचान की जाती है. कई बार इंटरव्यू बोर्ड ऐसे सवाल पूछ लेता है, जिनकी कल्पना भी उम्मीदवार पहले से नहीं कर पाते. यही वजह है कि अच्छे-खासे होनहार अभ्यर्थी भी अचानक पूछे गए सवालों से घबरा जाते हैं. सोचिए, जब इंटरव्यू के बीच आपसे अचानक यह कहा जाए कि शादी के बाद आपको घूंघट रखना पड़ेगा, तो आप कैसी प्रतिक्रिया देंगे?

अभ्यर्थी हो गई हैरान

कुछ ऐसा ही एक यूपीएससी अभ्यर्थी के साथ हुआ, जब इंटरव्यू बोर्ड ने उससे शादी और घूंघट से जुड़ा सवाल पूछ लिया है. जाहिर है अभ्यर्थी इस सवाल के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थीं. लेकिन इस अभ्यर्थी ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ इस सवाल का जवाब दिया.

UPSC Interview: इंटरव्यू में पूछा जाने वाला सवाल क्या था?

डॉ तन्नू जैन (Dr Tanu Jain) ने एक अस्पिरेंट से पूछा कि मान लीजिए आपकी शादी हुई हो एक ऐसे परिवार में जहां आपसे शादी के बाद के रस्म के लिए घूंघट रखने के लिए कहा जाए तो आप क्या करेंगी? इस पर अस्पिरेंट ने कहा कि पहले तो मैं अपने पति से बात करूंगी कि शादी के पहले हमारी इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी तो मैं घूंघट नहीं रखूंगी. इसके बाद अस्पिरेंट ने कहा कि अगर मैं एक ऐसे पद पर होकर ऐसे किसी रीति रिवाज को फॉलो करती हूं, जिसका कोई लॉजिक नहीं तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा. मैं ऐसे किसी रस्म और समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी जहां मुझसे घूंघट रखने को कहा जाए.

UPSC Interview Mock Test: मॉक इंटरव्यू में पूछा गया सवाल

दरअसल, ये पूरी बातचीत एक मॉक इंटरव्यू से लिया गया है जो यूट्यूब पर डाला हुआ है. इसमें सवाल तन्नू जैन पूछ रही हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉ तन्नू जैन यूपीएससी अभ्यर्थियों का मॉक टेस्ट (UPSC Interview Mock Test) लेती हैं और पूर्व में यूपीएससी के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थीं.

यह भी पढ़ें- UPSC Interview Tips: नहीं क्रैक हो पा रहा है इंटरव्यू? इन 7 टिप्स की मदद से मिलेगी जीत

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola