UPSC CDS Exam : बनाएं अंतिम 30 दिनों में सीडीएस क्रैक करने की स्ट्रैटेजी

Updated:
विज्ञापन

सीडीएस-II परीक्षा, 2026 की डेट आ गयी है. परीक्षा 13 सितंबर को होगी. अंतिम 30 दिनों में सटीक रणनीति अपनाते हुए रिवीजन, मॉक टेस्ट और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप इस परीक्षा में सफलता की राह को आसान बना सकते हैं...

विज्ञापन

UPSC CDS Exam : संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस)-।। परीक्षा, 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा आज से ठीक एक महीने बाद 13 सितंबर, 2026 को तीन चरणों में आयोजित होगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम 30 दिनों की तैयारी काफी मायने रखती है, क्योंकि इस दौरान मजबूत और सटीक रणनीति सीडीएस को क्रैक करने की राह को आसान बना सकती है.

दिन 1 से 10 : रिवीजन एवं कॉन्सेप्ट पर दें जोर

अंतिम माह के शुरुआती 10 दिनों में अपने पूरे सिलेबस का रिवीजन करें. अंग्रेजी ग्रामर के नियमों, सिनोनियम्स, एंटोनियम्स, इडियम्स और एरर स्पॉटिंग पर ध्यान दें. रोजाना कम से कम 2 से 3 रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन सॉल्व करें. सामान्य ज्ञान में पॉलिटी यानी भारतीय संविधान, आधुनिक इतिहास, भूगोल और विज्ञान पर विशेष जोर दें. पिछले 6 महीनों के रक्षा संबंधी करेंट अफेयर्स और खेल पुरस्कारों को अच्छी तरह दोहराएं, गणित में एलजेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री, ज्योमेट्री, मैसुरेशन और अर्थमैटिक के सभी फार्मूलों की एक अलग नोटबुक बनाएं और उन्हें रोज रिवाइज करें.

दिन 11 से 20 : मॉक टेस्ट दें, गलतियां सुधारें

यह चरण आपकी तैयारी की असली रीढ़ है. हर दूसरे दिन ठीक उसी समय पर मॉक टेस्ट दें, जिस समय असल परीक्षा होनी है. टेस्ट के बाद यह देखें कि कौन से सवाल गलत हुए. अपनी गलतियों को ठीक करें. निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए तुक्का न लगाएं.

इसे भी पढ़ें : SBI JA recruitment 2026 : जूनियर एसोसिएट बनने का मौका दे रहा एसबीआई, 9124 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन

दिन 21 से 25 : कमजोर टॉपिक्स पर करें काम

मॉक टेस्ट से जिन कमजोरियों का पता चले, उन्हें इन 5 दिनों में सुधारें. अगर गणित में स्पीड कम है, तो शॉर्टकट ट्रिक्स की प्रैक्टिस करें. यदि जनरल नॉलेज में स्टेटिक पोर्शन कमजोर है, तो ल्यूसेंट एवं अपने नोट्स से रिवीजन करें. अंग्रेजी में सेंटेंस अरेंजमेंट की प्रैक्टिस करके आसान नंबर बटोरे जा सकते हैं, इसे समझें.

दिन 26 से 30 : फाइनल टच और पॉजिटिव माइंडसेट

अंतिम 5 दिनों में कुछ भी नया न पढ़ें. केवल अपनी खुद की बनायी फॉर्मूला शीट, वोकैब लिस्ट और करेंट अफेयर्स नोट्स को बार-बार दोहराएं. अपनी नींद पूरी करें और स्वस्थ खान-पान रखें. परीक्षा हॉल में एक शांत और केंद्रित दिमाग के साथ शामिल हों.


विज्ञापन
प्राची खरे

लेखक के बारे में

By प्राची खरे

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola