UP Board Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2025 1:27 PM

विज्ञापन

UP Board Toppers List 2025

UP Board Toppers List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा. रिजल्ट के साथ-साथ की टॉपर्स की लिस्ट जारी हो गई है.

विज्ञापन

UP Board Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा. रिजल्ट के साथ-साथ की टॉपर्स की लिस्ट जारी हो गई है. यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक जायसवाल ने टॉप किया है.

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 फीसदी और छात्राओं का 86.37 फीसदी रहा है. यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक जायसवाल प्रयागराज की रहने वाली हैं. इन्होंने 97.20 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं. यूपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने से स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने में काफी परेशानी हो रही है. स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट या डिजिलॉकर पर नंबर चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2025 from School: स्कूल से मिलेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाना होगा. एक टैब कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा. अन्य विवरणों के साथ निर्धारित जगह पर अपने रोल नंबर को दर्ज करें. सही विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा.

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए डिटेल जिला वाइज परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी शेयर करेगा यानी कौन सा जिला टॉपर रहा, इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड जारी करेगा. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है.

UP Board 12th Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं में टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामस्थानप्रतिशत
1महक जयसवालप्रयागराज97.20%
2साक्षीअमरोहा96.80%
2आदर्श यादवसुल्तानपुर96.80%
2शिवानी सिंहप्रयागराज96.80%
2अनुष्का सिंहकौशांबी96.80%
3मोहनीइटावा96.40%

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले

UP Board 10th Toppers List 2025: देखें 10वीं टॉपर्स की लिस्ट

रैंकनामप्रतिशत
1यश प्रताप सिंह97.83%
2अंशी97.67%
2अभिषेक कुमार यादव97.67%
3ऋतु गर्ग97.50%
3अर्पित वर्मा97.50%
3सिमरन गुप्ता97.50%
विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola