UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट्स के अलावा ऐसे भी पता कर सकते हैं अपना रिजल्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 1:41 PM
UP Board Result 2024: check your result through sms
UP Board Result 2024 through sms: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार छात्रों को है. यहां जानें एसएमएस से कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
UP Board Result 2024 through sms: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च में संपन्न हुईं. इसके बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस साल 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. बोर्ड ने अभी तक यूपी कक्षा 10 और 12 के परिणाम की तारीख और समय के संबंध में ऑफिशियल अनांउंसमेंट नहीं की है। अगर रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट से रिजल्ट पता करने में परेशानी हो, तो आपको हम एक और तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
UP Board Result 2024 के लिए किन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर ?
यूपी बोर्ड परिणाम 2024यूपी बोर्ड परिणाम 2024 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.छात्र यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं हाई स्कूल और यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर देख सकते हैं.
कब आयोजित हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा ?
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए 55,25,308 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 29,47,311 छात्र हाई स्कूल परीक्षा के लिए और 25,77,997 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे.
वेबसाइट नहीं काम करने पर कैसे करें स्कोर की जांच ?
यदि वेबसाइट क्रैश हो गई है या इंटरनेट नहीं है तो उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपने अंक देख सकते हैं. ऐसे:
UPMSP 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए SMS करें – UP12ROLLNUMBER और इसे 56263 पर भेजें.
UPMSP 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए SMS करें – UP10ROLLNUMBER और इसे 56263 पर भेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










