CBSE Board Result 2024: एक सब्जेक्ट में हो जाएं फेल तो देना होगा ये एक्जाम, कम से कम लाने होंगे इतने अंक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Aug 2024 1:44 PM

विज्ञापन

CBSE Board Result 2024

CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा. अगर किसी को 33 प्रतिशत से कम अंक आएंगे तो उसे फेल माना जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा पास करनी होगी.

विज्ञापन

CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 का समापन हो चुका है. अब छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है. जल्द ही सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएग. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में सफल होने के लिए हर विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करना आवश्यक है. यदि छात्र को किसी विषय में कम अंक मिलते हैं तो उसे फेल घोषित कर दिया जाएगा या फिर उसे कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा, आइए जानें खबर से जुड़ी अपडेट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए ?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इस साल सीबीएसई बोर्ड न तो मेरिट लिस्ट जारी करेगा और न ही डिस्टिंक्शन या डिवीजन देगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड टॉपर का नाम भी घोषित नहीं किया जाएगा. लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि बोर्ड ने न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित नहीं किए हैं.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में कम नंबर आए तो क्या होगा?

यदि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक से कम अंक प्राप्त करता है, तो इसे उसकी कंपार्टमेंट (सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024) माना जाएगा. ऐसे छात्र अपने बोर्ड परीक्षा अंकों में सुधार के लिए बोर्ड की पूरक या कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं. कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 की अधिसूचना सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के बाद जारी की जाएगी. इसके लिए cbse.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कितने मार्क्स आने से हो सकते हैं फेल ?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में बैठन वाले प्रत्येक छात्र को मुख्य परीक्षा के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन (80 में से सीबीएसई बोर्ड पासिंग मार्क्स) भी पास करना होगा. बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होने से पहले हर स्कूल में हर विषय के लिए आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें प्रोजेक्ट, लैब वर्क आदि शामिल हैं. इन्हें भी पास करना छात्र के लिए अनिवार्य है. यदि छात्र के किसी भी विषय में 33 से कम अंक हैं तो उसे फेल माना जाएगा. इसके बाद आपको कंपार्टमेंट परीक्षा पास करनी होगी.

सीबीएससी बोर्ड में अब ना कोई टॉपर और ना कोई डिविजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola