ePaper

UP Board 12th Science Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम का जलवा, महक को रैंक-1 और साक्षी सेकेंड टॉपर, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Updated at : 25 Apr 2025 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board 12th Science Toppers List 2025

UP Board 12th Science Toppers List 2025

UP Board 12th Science Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. आइए एक नजर टॉपर्स की लिस्ट पर डालते हैं.

विज्ञापन

UP Board 12th Science Toppers List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से इंटरमीडिएट के अलग-अलग स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साइंस स्ट्रीम से महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने 500 में से कुल 486 अंक हासिल की हैं. वहीं दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी ने 96.80 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने 500 में कुल 484 अंक हासिल किया है. सुल्तानपुर के आदर्श यादव प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह ने भी 484 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किए. इसके अलावा, इटावा की मोहिनी ने 96.40 फीसदी अंक लाकर स्टेट में तीसरा स्थान हासिल की. उन्हें 500 में से 482 अंक मिला है.

UP Board 12th Science Toppers List 2025: यूपी बोर्ड साइंस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

  • महक जायसवाल- 97.20 फीसदी अंक (बायो)
  • साक्षी- 96.80 फीसदी अंक (मैथ)
  • आदर्श यादव- 96.80 फीसदी अंक (मैथ)
  • शिवानी सिंह- 96.80 फीसदी अंक (मैथ)
  • अनुष्का सिंह- 96.80 फीसदी अंक (मैथ)
  • मोहिनी- 96.40 फीसदी अंक (मैथ)

UP Board 12th Science 2025 Result: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और जरूर डिटेल्स को दर्ज करें.
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन के सामने दिखाई देने लगेगा.
  • इसके बाद भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकलवा लें.
विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola