UP Board 10th 12th Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2025 12:28 PM
UP Board 10th 12th Result 2025 OUT
UP Board 10th 12th Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पेज upmsp.edu.in पर जाना होगा.
UP Board 10th 12th Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी. रिजल्ट का लिंक थोड़ी देर में एक्टिव होगा.
UP Board 2025 के 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 54,37,233 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन किए थे. इनमें से 51,34,725 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए. सभी का रिजल्टा जारी हो गया है. छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here
UP Board 10th 12th Result 2025 इन स्टेप्स से करें चेक
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाना होगा.
- एक टैब कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा.
- अन्य विवरणों के साथ निर्धारित जगह पर अपने रोल नंबर को दर्ज करें.
- सही विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: कॉपी रीचेकिंग का विकल्प
यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले जो छात्र अपने बोर्ड के नतीजों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन यानी स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. यूपी बोर्ड हर विषय के लिए 500 रुपये का पुनर्मूल्यांकन फीस भी लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










