30 जून की देश विदेश की टॉप खबरें, CBSE से लेकर अमेरिका-ईरान तक, 5 मिनट में कर लें याद
स्कूल असेंबली की सांकेतिक तस्वीर
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान, छात्र देश-विदेश की घटनाओं को पढ़कर सुनाते हैं. आइए, जानते हैं कि आज की टॉप खबरें.
Today School Assembly News Headlines: आज यानी कि 30 जून 2026 को देश विदेश में बड़ी घटनाएं घटी हैं. एक तरफ जहां शिक्षा के क्षेत्र में CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी की नियमों में बदलाव किया तो वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के स्कूलों में छपी किताबों में बड़ी लापरवाही सामने आई. वहीं, विदेश और स्पोर्ट्स जगत में भी कई घटनाएं हुईं. अगर आप भी आज के स्कूल असेंबली के लिए टॉप न्यूज हेडलाइन्स (Top News Headlines Today) की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
ओडिशा की कक्षा 5वीं के किताब में छपे ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ गाने के बोल
ओडिशा की स्कूली किताब को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है, जहां क्लास 5 के इंग्लिश बुक में ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ गाने के बोल छपे हैं. इस घटना के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी और शिक्षा की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं.
CBSE की नई थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर छात्रों को मिली राहत
CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान में 10वीं में पढ़ रहे छात्रों पर यह नया नियम लागू नहीं होगा. बोर्ड ने कहा है कि किसी भी छात्र को नई व्यवस्था के कारण नुकसान नहीं होगा और पॉलिसी को सही ढंग से लागू किया जाएगा.
दो जुलाई को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा UCC का ड्राफ्ट
बंगाल में नई भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि यूसीसी का ड्राफ्ट 2 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
संन्यास लेने को लेकर छलका बेन स्टोक्स का दर्द
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर खुलकर बात की है. स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने इस फैसले को टालने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.
भारतीय महिला हॉकी टीम के LA28 ओलंपिक में खेलने का रास्ता हुआ साफ
भारतीय महिला हॉकी टीम के LA28 ओलंपिक में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. एफआईएच की ओर से क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की पुष्टि के बाद टीम के 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेने की उम्मीद मजबूत हो गई है. अब भारतीय टीम का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक का टिकट पक्का करना होगा.
Today School Assembly News Sports: विदेश की बड़ी खबरें
तीस्ता परियोजना पर बढ़ी चर्चा, चीन ने सहयोग को बताया सामान्य विकास पहल
तीस्ता परियोजना पर चर्चा बढ़ी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने चीन बांग्लादेश की ‘तीस्ता नदी व्यापक उपचार और पुनर्वास परियोजना’ समर्थन देने की बात कही. उन्होंने इसे आम जनता के आजीविका से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताया, जिसे ढाका (बांग्लादेश सरकार) बहुत अधिक महत्व देता है.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर बड़ी अपडेट, ट्रंप ने ईरान से बातचीत का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने बातचीत की पहल की है. हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि इस सप्ताह अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता या बैठक का कोई कार्यक्रम तय नहीं है. ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result में Re-evaluation के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस, वेदांत ने बोर्ड को दिया करारा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










