IAS सोनालिका का स्मार्ट स्टडी प्लान, पहले प्रयास में ही UPSC क्रैक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Jan 2026 5:25 PM

विज्ञापन

IAS Sonalika Jiwani की फोटो (Image: X)

IAS Sonalika Jiwani Success Story: UPSC की परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की हालत टाइट हो जाती है. लाखों बच्चे सालों तैयारी करते हैं, तब जाकर कहीं सफलता मिलती है. लेकिन IAS Sonalika Jiwani ने वो कर दिखाया, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं पहली ही बार में UPSC पास और सीधे IAS सर्विस.

विज्ञापन

IAS Sonalika Jiwani Success Story: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम को भारत की सबसे कठिन एग्जाम्स में गिना जाता है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. ऐसे में अगर कोई उम्मीदवार पहली ही कोशिश में IAS बन जाए, तो उसकी कहानी अपने आप खास बन जाती है. ऐसी ही मोटिवेशनल स्टोरी है IAS Sonalika Jiwani की, जो आज दिल्ली सरकार में अर्बन डेवलपमेंट से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं.

IAS Sonalika Jiwani Success Story: कौन हैं सोनालिका जिवानी?

आईएएस सोनालिका जिवानी अरुणाचल प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. वो दिल्ली सरकार में Urban Development की स्पेशलिस्ट सेक्रेटरी के पद पर भी काम कर चुकी हैं. दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ीं सोनालिका जिवानी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं.

IIT दिल्ली से पढ़ाई

सोनालिका जिवानी ने IIT दिल्ली से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (Production Engineering) में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. सोनालिका की UPSC जर्नी कई युवाओं के लिए मोटिवेशन है. उन्होंने Geography को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था.

UPSC में शानदार रैंक

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा को सोनालिका ने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया है. उन्होंने पहली ही कोशिश में UPSC AIR 192 हासिल की. साल 2017 में AGMUT कैडर से IAS बनने के बाद सोनालिका जिवानी ने कई अहम पदों पर काम किया. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी तैयारियों लेकर जानकारी दी.

सोनालिका बताती हैं कि उन्होंने Geography को यूपीएससी मेन्स में ऑप्शनल के तौर पर चुना था. यह सब्जेक्ट एक IAS के तौर पर काम करते समय भी कापी हेल्प करता है. उन्होंने सिविल सर्विस को क्रैक करने के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया और यह उनके लिए स्मार्ट ट्रिक साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS से MBBS के बाद, IAS बनी हरियाणा की बेटी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola