Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Apr 2025 5:14 PM

विज्ञापन

Success Story of Youngest IAS Aastha Singh

Success Story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही यूपीएससी टॉपर्स की लिस्ट (UPSC Topper List 2025) भी जारी हो गई है. इस साल देश को सबसे कम उम्र की IAS ऑफिसर मिली है.

विज्ञापन

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. एक बार फिर यूपीएससी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. बता दें कि टॉप 2 लड़कियां ही हैं. वहीं रैंक 61 लाने वाली यूपीएससी टॉपर आस्था सिंह की चर्चा हर तरफ हो रही है. आस्था का नाम देश की यंगेस्ट IAS की लिस्ट में शामिल हो गया है.

कई लड़कियों ने टॉपर्स लिस्ट (UPSC Toppers List 2025) में जगह बनाई है. इसमें एक नाम आस्था सिंह का भी शामिल है. आस्था सिंह को सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी कहा जाा रहा है. बता दें कि उन्होंने महज 21 की उम्र में ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली है. आइए उनके संघर्ष को करीब से जानते हैं.

Success Story of IAS Aastha Singh: पंजाब की रहने वाली आस्था सिंह

आस्था सिंह मूल रूप से पंजाब के पंचकुला की रहने वाली हैं. उनके पिता ब्रिजेश सिंह हरियाणा के पंचकूला में स्थित एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है. आस्था सिंह का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के डोभी तहसील स्थित कुशहां कनौरा गांव में है.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी में बिहार का जलवा कायम, टॉप 20 में तीन टॉपर, संस्कृति को रैंक 17

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

आस्था सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. कॉलेज के साथ ही वो सिविल सर्विस की तैयारी में भी लग गई थीं. इस दौरान उन्होंने हरियाणा पीसीएस की परीक्षा भी दी थी.

हरियाणा पीसीएस में सेलेक्शन

आस्था सिंह को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा आयोजित होने वाली HPSC एग्जाम में भी सफलता हासिल हुई थी. वह फिलहाल हरियाणा सरकार में एडिशनल एक्साइज और टेक्सेशन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.

UPSC में सफलता

आस्था सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की. उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. यूपीएससी में उन्हें इस बार रैंक 61 प्राप्त हुआ है. आस्था सिंह ने पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया है.

ये भी पढ़ें: UPSC में यूपी की लड़कियों का दबदबा, शक्ति और सौम्या समेत टॉप 20 में चार लेडी IAS

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola