Success Story: मैंने कहा रुको बात करते हैं और… गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद UPSC में गाड़ दिया झंडा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Apr 2025 11:57 AM
Success Story of Utkarsh Srivastava
Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार कुल 1009 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. इसमें प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल ओवर इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप (UPSC Topper Name) किया है. वहीं, यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले उत्कर्ष श्रीवास्तव की कहानी सबसे ज्यादा चर्चा में है.
Success Story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2025) जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई. इस साल प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप किया है. वहीं, इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक करने वाले उत्कर्ष श्रीवास्तव की कहानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद यूपीएससी क्रैक करने की कहानी बेहद रोचक है. आइए उनकी सफलता और संघर्ष की कहानी को करीब से जानते हैं. साथ ही उनसे यूपीएससी की तैयारी के कुछ टिप्स भी जानते हैं.
Success Story of Utkarsh Srivastava: उत्कर्ष श्रीवास्तव की कहानी
उत्कर्ष श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. उत्कर्ष की स्कूलिंग गोरखपुर से ही हुई है. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकिल साइंस से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उनका मन सिविल सर्विस की ओर गया.
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप
उत्कर्ष श्रीवास्तव एक इंटरव्यू में बताते हैं कि यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान उनको एक लड़की से प्यार हो गया था. इस दौरान उन्होंने यूपीएससी के अलावा भी कई परीक्षाएं दी. हालांकि, उन्हें कई परीक्षाओं में असफलताओं का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: Success Story: न्यूजरूम से IAS तक… बिहार की पत्रकार बेटी को UPSC में रैंक 51
उत्कर्ष बताते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया. इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि रुको बात करते हैं और वो वहां से चली गईं. हालांकि, उत्कर्ष इसके बाद टूटे नहीं बल्कि खुद को संभालते हुए सिविल सर्विस की तैयारी में लग गए.
UPSC में मिली सफलता
उत्कर्ष को सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल हो गई है. उन्होने ऑल इंडिया रैंक 498 हासिल किया है. हालांकि, उत्कर्ष करते हैं कि वो आगे भी परीक्षाएं देते रहेंगे. उत्कर्ष बताते हैं कि उनकी पढ़ाई ज्यादातर हिंदी मीडियम से ही हुई है. उन्होंने एम लक्ष्मीकांत की भारत की राजव्यवस्था और NCERT बुक्स पर सबसे ज्यादा फोकस किया था.
ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










