Success Story: बिहार की बेटी रुचिका को UPSC इंटरव्यू में टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स, पत्रकार से बनीं IAS

Updated:
विज्ञापन
Success Story Ruchika Jha

Success Story Ruchika Jha

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होते ही बिहार की रहने वाली रुचिका झा की चर्चा हर तरफ हो रही है. रुचिका झा ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 51 से क्रैक की है. एक मामले में वो यूपीएससी टॉपर से भी ज्यादा आगे हैं.

विज्ञापन

Success Story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर हुई थी. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई. इस साल प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया था. हालांकि, इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा बिहार की रहने वाली रुचिका झा की हो रही है.

Success Story of Ruchika Jha: कौन हैं बिहार की रहने वाली रुचिका झा?

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंक 51 लाने वाले रुचिका झा मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं. हालांकि उनका परिवार लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहा है. वो एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. रुचिका झा के पिता कैमिस्ट्री के टीचर हैं. वहीं उनकी माता एक गृहिणी हैं.

रह चुकी हैं पत्रकार

स्कूलिंग खत्म होने के बाद रुचिका झा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद रुचिका झा ने दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया.

पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद रुचिका झा ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में कॉपी एडिटर के रूप में काम करना शुरू किया. इसके बाद वो एक एजुकेशनल कंपनी के साथ काम कर रही हैं. नौकरी के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: Success Story: मैंने कहा रुको बात करते हैं और… गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद UPSC में गाड़ दिया झंडा

जामिया से UPSC की तैयारी

रुचिका झा ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) से UPSC की तैयारी की. इस कोचिंग के 32 कैंडिडेट्स का चयन यूपीएससी सिविल सर्विस में हुआ है, जिसमें रुचिका भी शामिल हैं. रुचिका को ऑल इंडिया रैंक 51 प्राप्त हुआ है.

UPSC टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स

रुचिका झा को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे से इंटरव्यू में ज्यादा मार्क्स मिले है. यूपीएससी के इंटरव्यू में शक्ति झा को 200 मार्क्स मिले हैं. वहीं, रुचिका ने इंटरव्यू में 204 मार्क्स प्राप्त किए हैं. दोनों के मार्क्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.

नामलिखित अंक (W_TOTAL)इंटरव्यू अंक (PT_MARKS)कुल अंक (F_TOTAL)रैंक (S.NO.)
शक्ति दुबे84320010431
रुचिका झा79520499951

ये भी पढ़ें: Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन