Education Budget 2026 में हो सकता है AI का तड़का, छात्रों को सस्ते कोर्स की उम्मीद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Jan 2026 11:31 PM

विज्ञापन

Education Budget 2026 (सांकेतिक फोटो Freepik)

Education Budget 2026: आजकल अगर किसी क्लासरूम, हॉस्टल या लाइब्रेरी में जाकर सुनो, तो एक ही शब्द सबसे ज्यादा सुनाई देता है. AI. कोई ChatGPT की बात कर रहा है, कोई Data Science की, तो कोई Machine Learning सीखने का प्लान बना रहा है. ऐसे में बजट 2026 से छात्रों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Education Budget 2026: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से हर सेक्टर में अपनी जगह बना रहा है. पढ़ाई से लेकर नौकरी तक, हर जगह AI की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में Budget 2026 को लेकर छात्रों और युवाओं को खास उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि इस बार सरकार AI एजुकेशन पर बड़ा फोकस कर सकती है, जिससे छात्रों को सस्ते और आसान कोर्स का फायदा मिल सके.

AI छात्रों की पहली पसंद

आज के समय में स्टूडेंट्स सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि ऐसी स्किल चाहते हैं जिससे जॉब जल्दी मिले. AI, Machine Learning और Data Science जैसे कोर्स इसी वजह से ट्रेंड में हैं. IT, हेल्थ, बैंकिंग, मीडिया और एजुकेशन तक हर जगह AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. यही कारण है कि 12वीं के बाद और ग्रेजुएशन के बाद छात्र AI को करियर ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं.

Education Budget 2026 से छात्रों को क्या उम्मीदें?

छात्रों को उम्मीद है कि बजट 2026 में सरकार AI कोर्स को सस्ता बनाने के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है. छात्र चाहते हैं कि बजट 2026 में AI सिर्फ बड़ी-बड़ी बातों तक सीमित न रहे. उम्मीद है कि सरकार सरकारी कॉलेजों में AI कोर्स शुरू करे. फीस कम हो. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर सस्ते सर्टिफिकेट कोर्स लाए जाएं.

IITs और टॉप कॉलेजों की ओर से भी ऑफर होने वाले AI कोर्स बहुत महंगे हैं. हर स्टूडेंट 1 या 2 लाख रुपये नहीं दे सकता. ऐसे में छात्रों की उम्मीदें कम फीस वाले कोर्स की हो सकती हैं.

जॉब, स्टार्टअप पर फोकस

AI पर फोकस बढ़ने से जॉब मार्केट भी बदलेगा. नई तरह की नौकरियां आएंगी. AI Developer, Data Analyst, Prompt Engineer जैसे रोल आम होंगे. साथ ही स्टार्टअप्स को भी बूस्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स सिर्फ नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि जॉब देने वाले भी बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या AI ले लेगा टीचर्स की जगह? फ्यूचर ऑफ एजुकेशन का बड़ा सवाल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola