परीक्षा हॉल में नहीं होगा पछतावा! बौद्ध-जैन धर्म के ग्रंथों से जुड़े 20 सबसे जरूरी सवाल और जवाब

Updated:
विज्ञापन
SSC CGL जीके गाइड (AI Generated Image)

SSC CGL जीके गाइड (AI Generated Image)

SSC CGL GK Questions: हर हफ्ते हम एक SSC CGL GK Series के तहत अलग-अलग विषय से जुड़े सवाल-जवाब लेकर आएंगे. आज इस खास सीरिज में हम बौद्ध और जैन धर्म से जुड़े इतिहास के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

SSC CGL GK Questions: SSC CGL की परीक्षा अगस्त से सितंबर तक आयोजित की जा सकती है. ऐसे में परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए हैं. SSC CGL में एक हिस्सा जनरल अवेयरनेस- GK/GS का रहता है, जिसमें हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स, बायोलॉजी और केमिस्ट्री से जुड़े सवाल आते हैं. हर हफ्ते हम एक SSC CGL GK Series के तहत अलग-अलग विषय से जुड़े सवाल-जवाब लेकर आएंगे. आज हिस्ट्री से जुड़े जनरल नॉलेज के 20 सवाल-जवाब जानते हैं. 

SSC CGL में हिस्ट्री से पूछे जाते हैं सवाल

हिस्ट्री में एंसिएंट हिस्ट्री, मेडिवल हिस्ट्री और मॉर्डन हिस्ट्री से जुडे़ सवाल पूछे जाते हैं. बौद्ध ग्रंथ और जैन ग्रंथ से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते हैं. अगर आप भी SSC CGL परीक्षा देने वाले हैं तो आइए समझते हैं कि बौद्ध ग्रंथ और जैन ग्रंथ क्या है. 

SSC CGL Buddhist Text: बौद्ध ग्रंथ क्या है? 

बौद्ध ग्रंथ (Buddhist text) वे किताबें हैं, जिनमें भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश, उनके जीवन की घटनाएं, बौद्ध धर्म के नियम और शिक्षाएं लिखी गई हैं. ये ग्रंथ एक ही पुस्तक में नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग भाषाओं और परंपराओं में कई पुस्तकों के रूप में संकलित किए गए हैं.

SSC CGL Jain Text: जैन ग्रंथ क्या है? 

जैन टेक्स्ट (Jain Text) या जैन साहित्य जैन धर्म के पवित्र ग्रंथ हैं, जिन्हें मुख्य रूप से आगम (Agamas) या अंग कहा जाता है. ये ग्रंथ भगवान महावीर और अन्य तीर्थंकरों की शिक्षाओं और वचनों पर आधारित हैं.


बौद्ध धर्म से जुड़ा जनरल नॉलेज का सवाल (AI Generated Image)
बौद्ध धर्म से जुड़ा जनरल नॉलेज का सवाल (AI Generated Image)

SSC CGL के लिए 20 महत्वपूर्ण GK के सवाल-जवाब 

SSC CGL परीक्षा के लिए बौद्ध और जैन ग्रंथ से जुड़े जनरल नॉलेज के 20 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब यहां दिए गए हैं. 

1.बौद्ध ग्रंथ मुख्य रूप से कितनी श्रेणियों में विभाजित हैं?

उत्तर: 2 श्रेणियों में-  पाली ग्रंथ और गैर-पाली (संस्कृत) ग्रंथ.

2.पाली भाषा का सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण बौद्ध ग्रंथ कौन-सा है?

उत्तर: त्रिपिटक (Tripitaka)

3.त्रिपिटक के तीन भाग कौन-कौन से हैं?

उत्तर: विनय पिटक, सुत्त पिटक और अभिधम्म पिटक.

4.प्रथम बौद्ध संगीति कब और कहां हुई थी?

उत्तर: 483 ईसा पूर्व, राजगृह (बिहार).

5.प्रथम बौद्ध संगीति में किन पिटकों का संकलन हुआ था?

उत्तर: विनय पिटक और सुत्त पिटक.

6.अभिधम्म पिटक का संकलन कब और कहां हुआ?

उत्तर: 250 ईसा पूर्व, तृतीय बौद्ध संगीति, पाटलिपुत्र (बिहार).

7.विनय पिटक में किस विषय का वर्णन है?

उत्तर: बौद्ध भिक्षुओं के अनुशासन और नियम.

8.त्रिपिटक का सबसे बड़ा भाग कौन-सा है?

उत्तर: सुत्त पिटक.

9.अंगुत्तर निकाय में किसका उल्लेख मिलता है?

उत्तर: 16 महाजनपदों का.

10.जातक कथाएं किस निकाय में मिलती हैं?

उत्तर: खुद्दक निकाय (सुत्त पिटक).


जैन धर्म से जुड़ा जीके का सवाल (AI Generated Image)
जैन धर्म से जुड़ा जीके का सवाल (AI Generated Image)

11.जातक कथाओं में कितनी कथाएं हैं?

उत्तर: 549 कथाएं.

12.दीपवंश और महावंश की रचना कहां हुई थी?

उत्तर: श्रीलंका.

13.मौर्य इतिहास के पुनर्निर्माण में कौन-से दो बौद्ध ग्रंथ सबसे महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर: दीपवंश और महावंश.

14.'मिलिंदपन्हो' किन दो व्यक्तियों के बीच संवाद है?

उत्तर: इंडो-ग्रीक राजा मेनांडर (मिलिंद) और बौद्ध भिक्षु नागसेन.

15.जैन आगमों का अंतिम संकलन कब और कहां हुआ?

उत्तर: 6वीं शताब्दी ईस्वी, द्वितीय जैन महासभा, वल्लभी (गुजरात).

16.जैन धर्म के प्रमुख ग्रंथों (अंगों) की संख्या कितनी है?

उत्तर: 12 अंग.

17.आचारांग सूत्र किस विषय से संबंधित है?

उत्तर: जैन साधुओं के अनुशासन और नियम.

18.भगवती सूत्र में किन दो महत्वपूर्ण विषयों का वर्णन है?

उत्तर: महावीर का जीवन और 16 महाजनपद.

19.भद्रबाहु चरित में किस मौर्य शासक के जीवन का उल्लेख मिलता है?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य.

20.इतिहास की दृष्टि से जैन आचार्य हेमचंद्र द्वारा रचित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ कौन-सा है?

उत्तर: परिशिष्टपर्व (Parishishta Parvan)

यह भी पढ़ें- Gen Z की जुबान पर चढ़े ये 20 शब्द, क्या आप जानते हैं इनका असली मतलब?


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola