Savitribai Phule Jayanti Speech: सावित्रीबाई फुले जयंती पर छोटा और आसान स्पीच, शिक्षक कहेंगे वाह-वाह
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Jan 2026 7:26 AM
सावित्रीबाई फुले जयंती स्पीच
Savitribai Phule Jayanti Speech: सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधारों के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है. हर साल 3 जनवरी को भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती (Savitribai Phule Jayanti) मनाई जाती है. आइए, इस मौके पर 3 छोटे भाषण देखें.
Savitribai Phule Jayanti Speech: हर साल 3 जनवरी को भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाती है. सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधारों के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है. उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया और जीवन भर बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई. ऐसे में इस मौके पर स्कूल और कॉलेज में सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और स्टूडेंट्स स्पीच देते हैं.
Savitribai Phule Jayanti Speech In Hindi: छोटा और सरल भाषण
आदरणीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,
आज हम उस महान महिला को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने भारत में शिक्षा की पहली मशाल जलाई, सावित्रीबाई फुले.
जब लड़कियों को स्कूल जाना पाप माना जाता था, उस दौर में सावित्रीबाई फुले ने समाज की सोच को चुनौती दी. उन्होंने न सिर्फ लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला, बल्कि खुद शिक्षिका बनकर घर-घर शिक्षा का दीप जलाया. रास्ते में उन्हें अपमान, पत्थर और कीचड़ तक सहना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज को बदलने की सबसे बड़ी ताकत है. आज हम जिस आजादी से पढ़ पा रहे हैं, उसमें सावित्रीबाई फुले के संघर्ष की छाया छुपी है. आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि हम शिक्षा को केवल डिग्री नहीं, बल्कि बदलाव का हथियार बनाएंगे.
सावित्रीबाई फुले अमर रहें.
Savitribai Phule Jayanti Speech In Hindi: नारी सशक्तिकरण की असली शुरुआत
साथियों,
आज हम जिस महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, उसकी नींव सावित्रीबाई फुले ने डेढ़ सौ साल पहले रख दी थी.
जब समाज में महिलाओं को घर की चार दीवारी में कैद रखा जाता था, उस समय सावित्रीबाई फुले ने किताब को हथियार बनाया. उन्होंने बालिकाओं, विधवाओं और शोषित वर्ग की महिलाओं के लिए स्कूल खोले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया. उन्होंने सिखाया कि नारी केवल सहने के लिए नहीं बनी, बल्कि समाज को दिशा देने की ताकत भी उसमें है. उनकी सोच आज भी हमें यह याद दिलाती है कि अगर एक लड़की पढ़ती है, तो पूरी पीढ़ी आगे बढ़ती है.
आज हम उन्हें नमन करते हुए ये वादा करें कि किसी भी लड़की का सपना उसकी गरीबी या समाज की सोच के कारण अधूरा नहीं रहने देंगे.
Savitribai Phule Jayanti Speech In Hindi: बराबरी की लड़ाई की प्रतीक
आदरणीय उपस्थितजनों,
सावित्रीबाई फुले केवल एक शिक्षिका नहीं थीं, वह बराबरी की लड़ाई की प्रतीक थीं.
उन्होंने जाति, वर्ग और लिंग के भेदभाव के खिलाफ शिक्षा को सबसे मजबूत हथियार बनाया. उन्होंने समाज को यह सिखाया कि इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसकी सोच और शिक्षा से होती है.
आज जब हम समानता और अधिकार की बात करते हैं, तो सावित्रीबाई फुले का संघर्ष हमें याद दिलाता है कि ये अधिकार हमें यूं ही नहीं मिले, बल्कि इसके पीछे एक साहसी महिला का इतिहास है. आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि हम उनकी सोच को सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में भी उतारें.
सावित्रीबाई फुले हमें सिखाती हैं कि शिक्षा ही असली क्रांति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










