Sarkari Naukri-Result 2024 Live: बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में हो रही है बंपर नियुक्ति, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
Sarkari Naukri-Result 2024 Live
Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 Notification, UGC NET Answer Key 2024, UP Board Scrutiny Result 2024 LIVE: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2024 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.
TN NMMS RESULT 2024: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा, एनएमएमएसएसई के परिणाम घोषित कर दिए हैं.सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) ने
परिणाम घोषित किया है.जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट: apply1.tndge.org पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं. टीएनडीजीई एनएमएमएस परिणाम 2024 में छात्र का नाम, प्राप्त अंक, रैंक आदि जैसे महत्वपूर्ण जानकारी शामिल हैं.
BIHAR STET 2024: बिहार बोर्ड ने एसटीईटी के लिए आवेदन के लिए शिक्षकों को फिर से मौका दिया है. बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के आवेदन भरने से वंचित छात्रों के लिए अच्छी खबर है. आवेदक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर 1 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क भी 1 मार्च तक जमा किया जा सकता है. समिति ने कहा है कि आवेदन पत्र भरे जाने का बोर्ड के द्वारा एक और मौका दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों ने अब तक किसी कारणवश आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे एक मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की गयी है.
DSSSB TGT Computer Science Result 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट 2024 27 फरवरी को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) जारी कर दी गई. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट लिंक और डाउनलोड कर सकते हैं.
BEL Trainee Engineer Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने अपनी सॉफ्टवेयर इकाई के लिए अस्थायी आधार पर ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. ये भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत होनी है. इन पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु में तैनात किया जाएगा और जब भी परियोजना की आवश्यकता होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 मार्च 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के साथ वॉक-इन मोड के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा.
RSMSSB recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के लिए नोटिस जारी की है. ग्रेड-II में संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
RSMSSB GNM ANM Answer Key 2024 Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जीएनएम और एएनएम के लिए आंसर की जारी कर दी है. बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं.उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है. जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए