JSSC CGL Result: हाई कोर्ट की सुनवाई हुई पूरी, जानें क्या आया फैसला

JSSC CGL Result: झारखंड सीजीएल परीक्षा के परिणाम को लेकर आज हाई कोर्ट में हियरिंग पूरी हो चुकी है, ऐसे में जानें पूरी सुनवाई का निष्कर्ष.
JSSC CGL Result: झारखंड सीजीएल परीक्षा को लेकर पेपर लीक मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई थी और ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज परीक्षा पर स्टे लगा दिया जाएगा, हालांकि आज ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और हाई कोर्ट ने दिवाली और छठ के बाद अगली सुनवाई का डेट दिया है. साथ ही ये जानकारी आ रही है कि जेएसएससी का परिणाम फिलहाल राज्य में चल रही आचार संहिता के दौरान नहीं निकाला जाएगा, हालांकि अब तक कोई भी ऑफिशियल नोटिस इस बारे में सामने नहीं आई है.
कब तक आएगा JSSC CGL का परिणाम?
बता दें, कि ऐसी जानकारियां आ रही हैं कि कोर्ट ने अब तक झारखंड सीजीएल की परीक्षा के परिणामों के लिए स्टे नहीं लगाया है लेकिन अब कोर्ट द्वारा अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की डेट दी गई है, साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि अब राज्य में चुनाव के संपन्न होने तक परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे, हालांकि इस बारे में अब तक आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
Also Read: Allahabad High Court Vacancy: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 3306 पदों पर वैकेंसी, जल्द कर लें आवेदन
Also Read: UP Police Bharti Result: इस दिन आ सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम, यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










