RRB NTPC Salary: रेलवे भर्ती बोर्ड ने की 10,884 रिक्तियों की घोषणा, जल्द जारी होगी आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना 2024

RRB NTPC Salary 2024
RRB NTPC Salary 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10,884 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है. अगस्त में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 की अधिसूचना जारी की जाएगी. इस लेख में पढ़ें किन पदों पर होगी भर्ती और क्या होगी सैलरी.
RRB NTPC Salary 2024: भारतीय रेल युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आने वाली है. हर साल लाखों उम्मीदवार भारतीय रेलवे में लेवल 2, 3, 5 और 6 पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की घोषणा का इंतजार करते हैं. अगस्त माह में रेलवे द्वारा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी में स्नातक स्तर के पदों के लिए 10,884 रिक्तियों के लिए RRB NTPC अधिसूचना 2024 जारी की जा सकती है.
यह जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड ने www.rrbcdg.gov.in पर आधिकारिक नोटिस के माध्यम से दी है. इस दौरान बोर्ड ने 10,884 रिक्तियों कि घोषणा की है. बोर्ड के नोटिस के मुताबिक जल्द ही आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना 2024 जारी की जाएगी. इस अधिसूचना में परीक्षा विवरण, चयन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और वेतन वितरण के साथ आवेदन की समय सीमा उल्लेखित होगी. अगस्त 2024 में जारी होने वाले इस अधिसूचना के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी 2024 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की सूचना भी देगा.
आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करता है. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है. इस परीक्षा की आयु सीमा 18 वर्ष 33 वर्ष तक होती है. आरआरबी एनटीपीसी में वाणिज्यिक अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट सहायक सह टाइपिस्ट,वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ टाइम कीपर, जूनियर टाइम कीपर, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क जैसे विभिन्न पदों में भर्ती होती है.
Also Read: Education News : रांची विवि के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में नामांकन का रास्ता साफ
क्या होगी सैलरी
आरआरबी एनटीपीसी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एक लोकप्रिय भर्ती परीक्षा है, जिसमें लाखों की संख्या में उम्मीदवार भारतीय रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन करते हैं. रेलवे द्वारा जिन पदों पर भर्ती की जाएगी उनकी सैलरी कुछ इस प्रकार होगी:
| क्रम संख्या | पद का नाम | स्तर | वेतन ( प्रारंभिक) (रूपए) |
| 1. | जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट | 2 | 19,900 |
| 2. | लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट | 2 | 19,900 |
| 3. | जूनियर टाइम कीपर | 2 | 19,900 |
| 4. | ट्रेन क्लर्क | 2 | 19,900 |
| 5. | वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | 3 | 21,700 |
| 6. | यातायात सहायक | 4 | 25,500 |
| 7. | माल रक्षक | 5 | 29,200 |
| 8. | वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क | 5 | 29,200 |
| 9. | वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | 5 | 29,200 |
| 10. | जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | 5 | 29,200 |
| 11. | वरिष्ठ टाइम कीपर | 5 | 29,200 |
| 12. | वाणिज्यिक प्रशिक्षु | 6 | 35,400 |
| 13. | स्टेशन मास्टर | 6 | 35,400 |
जरूर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




