पश्चिम बंगाल टीचर टेस्ट का रिजल्ट जारी, सिर्फ 2.47% पास, लाखों हुए फेल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Sep 2025 3:23 PM

विज्ञापन

WBBPE TET Result 2023 (सांकेतिक फोटो)

WBBPE TET Result 2023 Declared: पश्चिम बंगाल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET-2023) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार लंबे समय के बाद खत्म हुआ है. पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- wbbpe.wb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

WBBPE TET Result 2023 Declared: पश्चिम बंगाल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (WBBPE TET) 2023 के रिजल्ट का इंतजार लंबे समय तक कैंडिडेट्स कर रहे थे. अब पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर देख सकते हैं. परीक्षा के लिए कुल 3,09,054 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 2,73,147 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

इस परीक्षा के लिए कुल 3,09,054 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें कुल 2,73,147 शामिल हुए थे. वहीं, सिर्फ 6754 ही पास हो पाए हैं. ऐसे में पास प्रतिशत 2.47 फीसदी रहा है. इसमें 2,66,393 कैंडिडेट्स फेल हो गए हैं.

WBBPE TET Result 2023 Declared: ऐसे चेक करें

  • WBBPE TET का रिजल्ट चेक करना काफी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर TET 2023 रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे.
  • सही जानकारी डालने के बाद ‘Submit’ या ‘View Result’ बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके तुरंत बाद उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

WBBPE TET Result 2023 यहां करें चेक

अगर आपने पश्चिम बंगाल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (WB TET 2023) में हिस्सा लिया है, तो आप अपना रिजल्ट WB TET 2023 Result PDF के जरिए चेक कर सकते हैं. अपने रोल नंबर को रिजल्ट PDF में आसानी से खोजने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें.

सबसे पहले रिजल्ट PDF को डाउनलोड करें. इसके बाद इसे अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर खोलें. फिर “Ctrl + F” शॉर्टकट का इस्तेमाल करें और अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर को टाइप करें, जो आपके कॉल लेटर में दिया गया है. ऐसा करने से आपका रोल नंबर जल्दी ही हाइलाइट हो जाएगा और आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं, बिना पूरे PDF में ढूंढे.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 2 सीट का अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये Documents हैं जरूरी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola