महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 2 सीट का अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये Documents हैं जरूरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Sep 2025 1:39 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Maharashtra NEET UG Counselling: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉट्मेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. एडमिशन के लिए रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है. रिपोर्टिंग के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए, कब तक रिपोर्ट करना इन सब जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

Maharashtra NEET UG Counselling: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉट्मेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. MBBS और BDS कोर्स में महाराष्ट्र में दाखिला लेने वालों के लिए यह बड़े काम की खबर है. 

Maharashtra NEET UG Counselling: 29 सितंबर तक कर लें रिपोर्टिंग

महाराष्ट्र सीएपी Round 2 एडमिशन के लिए रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है. कैंडिडेट्स 29 सितंबर शाम 5:30 बजे तय की गई है. रिपोर्टिंग लिए कैंडिडेट्स को कॉलेज आना होगा और अपने साथ सभी डॉक्यूमेंट्स और फोटो के साथ पहुंचें. इस राउंड में कुल 31, 409 कैंडिडेट्स को सीटें आवंटित की गई हैं.


Maharashtra NEET UG Counselling: ऐसे देखें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medicalug2025.mahacet.org पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CAP Round-2 Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना लॉग-इन विवरण (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें और PDF डाउनलोड/प्रिंट कर लें.

Maharashtra NEET UG Important Documents: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • NEET एडमिट कार्ड
  • NEET स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रपत्र जो नोटिफिकेशन में मांगे गए हों
  • रिपोर्टिंग के बाद कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा
  • सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा

यह भी पढ़ें- यूपी Medical College में चाहिए एडमिशन? राउंड-2 रिजल्ट जारी, 10 लाख का बॉन्ड साइन करना जरूरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola