ePaper

UPMSP UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? सबसे पहले यहां देखें

Updated at : 25 Apr 2025 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th Result 2025

UPMSP UP Board 10th Result 2025

UPMSP UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 SMS के ज़रिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए मोबाइल में UP10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें. कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा. यह तरीका बिना इंटरनेट के भी काम करता है.

विज्ञापन

UPMSP UP Board 10th Result 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. बोर्ड 25 अप्रैल को जारी कर रहा है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. जब यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट जारी होगा, तब छात्र इसे इन वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और upmspresults.nic.in पर देख सकेंगे. हालांकि इसके अलावा आपको यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि यह एक आसान तरीका है जिसके बारे में यहां जानते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UPMSP UP Board 10th Result 2025)

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UPMSP UP Board 10th Result 2025) के बारे में यहां बताया जा रहा है-

  • 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.
  • 2. अब UP10 रोल नंबर टाइप करें.
  • 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.
  • 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.
  • 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (10th Passing Marks 2025)

यूबी बोर्ड 10वीं परीक्षा में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है. पास होने के लिए दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. वहीं फर्स्ट डिवीजन के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Sarkari Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola