UP DEled Result 2024: कल तक जारी हो सकता है यूपी डीएलएड परीक्षा का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 29 Nov 2024 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP DEled Result 2024

UP DEled Result 2024

यूपी डीएलएड परीक्षा का परिणाम तैयार हो चुका है और कल तक जारी हो सकता है. ऐसे में यहां देखें इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सारी डिटेल्स.

विज्ञापन

UP DEled Result 2024: उत्तर प्रदेश डीएलएड प्रवेश परीक्षा के मेरिट लिस्ट काफी जल्द जारी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह मेरिट लिस्ट 30 नवंबर तक जारी हो सकती है. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग का प्रोसेस भी जल्द ही शुरू किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए 325440 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभाग ने रिजल्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही जारी भी करने वाला है.

ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका

यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको updled के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा. इसके बाद वहां आपको आवेदन पत्र भरना होगा और डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे. साथ ही आपको आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा.

यूपी डीएलएड के लिए कब शुरू हुई थी प्रवेश प्रक्रिया?

यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 सितंबर को शुरू हुई थी और इसके लिए 325440 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola