ePaper

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगा रिजल्ट

Updated at : 31 Mar 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2025 Tentative Date

UP Board Result 2025 Tentative Date

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं- 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, सबसे पहले यहां देखें कब आएगा परिणाम.

विज्ञापन

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी हैं. इस वर्ष परीक्षा में कुल मिलाकर लगभग 55 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनी रही. अब सभी अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम (UP Board 10th 12th Result 2025) के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किए जाने की संभावना है. हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज (UPMSP) की ओर से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.

कैसे चेक करें UP Board 10वीं- 12वीं का परिणाम ?

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर अपनी कक्षा (हाई स्कूल या इंटरमीडिएट) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जहां से आप अपने अंकों की जांच कर सकते हैं.
  • रिजल्ट देखने के बाद, आप अपनी डिजिटल मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

UP Board 2025 की परीक्षा में कितने छात्र हुए थे शामिल ?

इस वर्ष आयोजित UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 27.32 लाख छात्र हाई स्कूल (कक्षा 10) और 27.05 लाख छात्र इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा में शामिल हुए. बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद, 17 मार्च 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत की गई है. यूपी बोर्ड ने इस मूल्यांकन कार्य को 5 अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि तय समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकें.

Also Read: Dream 11 CEO Education: लोगों को करोड़ों जिताने वाले ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन, रखते हैं ये डिग्रियां

Also Read: April Holiday Calendar 2025: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola