न फटेगी, न भींगने पर होगी खराब, UP बोर्ड अब मार्कशीट में जोड़ेगा 16 नए फीचर 

Updated at : 14 Mar 2026 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Board Result 2026: बोर्ड ने इस बार मार्कशीट की क्वालिटी को बढ़ाते हुए इसे वाटरप्रूफ बनाने जा रहा है. मार्कशीट को ऐसे कागज से तैयार किया जाएगा जो आसानी से फटे नहीं और लंबे समय तक सुरक्षित रह सके.

विज्ञापन

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट के लिए काम की खबर है. अब आपका मार्कशीट न फटेगा और न पानी से गीला होकर बर्बाद होगा. बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलने वाली मार्कशीट में कई नए बदलाव करने का फैसला लिया है.

16 नए फीचर जोड़े जाएंगे

बोर्ड ने बताया है कि नई मार्कशीट में लगभग 16 तरह के एडवांस सेफ्टी फीचर जोड़े जाएंगे. कुछ फीचर आपको सामने से दिखेंगे और कुछ छिपे रूप से होंगे, जिनकी पहचान करने के लिए आपको टूल्स की जरूरत पड़ेगी. इससे फर्जी मार्कशीट बनाने या ओरिजनल मार्कशीट में छेड़छाड़ पर रोक लगाई जा सकेगी.

होलोग्राम और सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल

इस साल जारी होने वाली मार्कशीट में होलोग्राम (3D इमेज), सिक्योरिटी कोड, वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग आदि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में असली और नकली मार्कशीट की पहचान की जा सकेगी. साथ ही मार्कशीट के शेप में बदलाव किया जाएगा. अब इसे A-4 साइज में तैयार किया जाएगा.

वाटरप्रूफ होगी मार्कशीट

बोर्ड ने इस बार मार्कशीट की क्वालिटी को बढ़ाते हुए इसे वाटरप्रूफ बनाने जा रहा है. मार्कशीट को ऐसे कागज से तैयार किया जाएगा जो आसानी से फटे नहीं और लंबे समय तक सुरक्षित रह सके.

प्वाइंट्स में जानें मार्कशीट में होने वाले बड़े बदलाव

  • मार्कशीट में किए गए प्रमुख बदलाव
  • मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग जोड़ी जाएगी
  • होलोग्राम आधारित सुरक्षा दी जाएगी
  • करीब 16 अलग-अलग सेफ्टी फीचर शामिल होंगे
  • नई मार्कशीट नॉन-टियर एबल होगी
  • पूरी तरह वाटरप्रूफ होगी
  • ओवरराइटिंग से सुरक्षित रखने वाली तकनीक होगी
  • मार्कशीट का आकार A-4 होगा
  • नॉन-डिग्रेडेबल पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा
  • वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग मौजूद होगी

यह भी पढ़ें- यूट्यूब से लाखों कमाना है? सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, सीखें ये जरूरी स्किल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola