वेबसाइट क्रैश का झंझट नहीं, UP Board का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Published by :Ravi Mallick
Published at :23 Apr 2026 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2026 Mobile

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिर खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. 52 लाख स्टूडेंट्स एक साथ रिजल्ट चेक करने जाएंगे तो वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की पूरी संभावना है. ऐसे में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आते ही अक्सर ऑफिशियल वेबसाइट स्लो हो जाती है या कभी-कभी क्रैश भी हो जाती है. इसलिए सिर्फ वेबसाइट पर निर्भर रहना सही नहीं है. आप DigiLocker जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या मोबाइल से सीधे रिजल्ट (UP Board Result 2026) चेक करने का तरीका अपना सकते हैं.

UP Board Result 2026: मोबाइल ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं.
  • अब “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें.

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

  • मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें.
  • टाइप करें: UP10 <स्पेस> रोल नंबर (10वीं के लिए)
  • या UP12 <स्पेस> रोल नंबर (12वीं के लिए)
  • इसे बोर्ड द्वारा जारी नंबर 56263 पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट SMS में आ जाएगा.

रिजल्ट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं. थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलता है. इस वेबसाइट पर रिजल्ट के लिए रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सिर्फ लॉगिन करके मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

DigiLocker पर करें रजिस्ट्रेशन

  • digilocker.gov.in या DigiLocker ऐप खोलें.
  • लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • “Education” सेक्शन में जाएं और UP Board चुनें.
  • अपना रोल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • Login करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola