UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet: यूपी बोर्ड देगा डुप्लीकेट मार्कशीट, जानें ओरिजिनल स्कोरकार्ड कैसे मिलेगा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Apr 2025 8:26 AM

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet

UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल 2025 को जारी होने वाला है. बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर मार्कशीट का लिंक जारी होगा. हालांकि, यूपी बोर्ड छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट अभी नहीं देगा.

विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result 2025 Original Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा. बता दें कि UP Board की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ओरिजिनल मार्कशीट अभी जारी नहीं होगी. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है. बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के फिलहाल डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करेगा. छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट नीचे बताए तरीके से हासिल कर सकेंगे.

UP Board 10th 12th Result 2025: ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए ओरिजिनिल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की ओरिजिनल मार्कशीट ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर स्कूल को भेज दिया जएगा.

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ले सकते हैं. स्कूल से रिजल्ट लेने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड देना होगा. बता दें कि बोर्ड की तरफ से प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगा.

UP Board Marksheet Download Link: कैसे मिलेगी मार्कशीट?

यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Results सेक्शन पर जाना होगा. एक टैब कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा. अन्य विवरणों के साथ निर्धारित जगह पर अपने रोल नंबर को दर्ज करें. सही विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola