ePaper

UP BEd Admission Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, मनोज कुमार बने टाॅपर

Updated at : 17 Jun 2025 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
UP BEd Admission Result 2025

UP BEd Admission Result 2025

UP BEd Admission Result 2025: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए राज्य के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा. यहां देखें रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

UP BEd Admission Result 2025: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम आज मंगलवार, 17 जून को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया. राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की. इस बार बीएड एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया गया था. परीक्षा 1 जून 2025 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका.

ऐसे चेक करें अपना UP BEd Admission का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “UP B.Ed Joint Entrance Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां “Click Here to Download Score Card” का विकल्प मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा.
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य की जरूरतों के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर रखें.

किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला?

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
  • और अन्य राज्य विश्वविद्यालय

अब आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, जिसके तहत कॉलेज का चुनाव और सीट आवंटन किया जाएगा. काउंसलिंग की तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी.

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

Also Read: Best MBBS College: कम फीस, बेहतरीन प्लेसमेंट! MBBS के लिए बेस्ट माना जा रहा झारखंड का ये सरकारी कॉलेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola