ePaper

SSC MTS Answer Key Out: एसएससी एमटीएस परीक्षा का आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 29 Nov 2024 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
SSC MTS Answer Key Out

SSC MTS Answer Key Out

SSC MTS परीक्षा का आंसर की ssc.nic.in पर जारी हो चुका है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC MTS Answer Key Released: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आंसर की ssc.nic.in पर जारी हो चुकी है. जिन लोगों ने ये परीक्षा दी थी वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे चेक करें SSC MTS का आंसर की?

1. सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर जाने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
3. सबमिट पर क्लिक करें.
4. आपके स्क्रीन पर SSC MTS Answer Key का लिंक आएगा, उसपर क्लिक करें.
5. आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

क्या है फाइनल सिलेक्शन की प्रक्रिया?

MTS के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों के रिटन एग्जाम के परफॉर्मेंस पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. बता दें, इस बार इस भर्ती के लिए 57,44,713 लोगों ने आवेदन किया था. इस भर्ती में कुल 9583 पद भरे जाएंगे जिनमें 6144 पद मल्टी टास्किंग होंगे और 3439 पास हवलदार के होंगे.

SSC MTS परीक्षा पास करने पर कितना होगा वेतन?

SSC MTS परीक्षा पास करने पर अगर आपका सिलेक्शन MTS या हवालदार किसी भी पद पर होता है तो आपको Pay Level 1 (7वां वेतन आयोग) के मुताबिक वेतन दिया जाएगा.

परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola