SSC CPO Final Result: फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, 455 महिलाएं हुईं पास 

Updated:
विज्ञापन
SSC CPO Final Result

SSC CPO फाइनल रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

SSC CPO Final Result: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भर्ती परीक्षा, 2024 में उप-निरीक्षक के केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं कुछ लोगों का रिजल्ट कैंसल कर दिया गया है. यहां द

विज्ञापन

SSC CPO Final Result: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भर्ती परीक्षा, 2024 में उप-निरीक्षक के केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कुल कुल 4,841 पुरुष और 455 महिलाएं सेलेक्ट हुईं. 

मेडिकल परीक्षा के लिए चुने गए 22,244 कैंडिडेट्स 

इससे पहले मेडिकल परीक्षा 15 से 27 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी. मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 22,444 कैंडिडेट्स चुने गए थे. वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 


इतने पदों पर होगी भर्ती 

इस वर्ष, एसएससी सीपीओ 2024 का लक्ष्य दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कुल 4,137 सब-इंस्पेक्टर पद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर पदों को भरना था. 

कुछ कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया है

एसएससी ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के लिए शुरू में चुनी गई 61 महिला कैंडिडेट्स और सीएपीएफ के लिए 394 महिला कैंडिडेट्स के सीपीओ रिजल्ट 2024 को रोक दिया है. इनमें ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स भी शामिल हैं. एसएससी ने कोर्ट मामलों और अन्य कारणों से 120 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया है. इसके अलावा परीक्षा के दौरान नियमों का पालन न करने और अनुचित मीडियम का इस्तेमाल करने के कारण 30 उम्मीदवारों को वंचित कर दिया है. 

SSC CPO Final Result How To Check: कैसे देखें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और क्लिक करें. 
  • इसके बाद रिजल्ट वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसमें अपना रोल नंबर खोजें और रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें. 

यह भी पढ़ें- IOCL JE Admit Card: ऑयल इंडिया में जूनियर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola