ePaper

RSOS 10th 12th Result 2025 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, यहां मिलेगी Marksheet

Updated at : 19 Jun 2025 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
RSOS 10th 12th Result 2025 OUT

RSOS 10th 12th Result 2025 OUT

RSOS 10th 12th Result 2025 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 घोषित कर दिए हैं. छात्र अब rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSOS 10th 12th Result 2025 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) में पढ़ने वाले हजारों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. RSOS 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 19 जून 2025 को घोषित कर दी गई है. अगर आपने भी इस साल ओपन बोर्ड की परीक्षा दी है तो अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यहां Rajasthan Board Result 2025 के बारे में लेटेस्ट अपडेट देखें.

RSOS 10वीं-12वीं रिजल्ट (RSOS 10th 12th Result 2025 OUT)

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने यह जानकारी @rajeduofficial (ट्विटर हैंडल) के माध्यम से साझा की है कि परीक्षा परिणाम राजस्थान शिक्षा संकुल परिसर, जयपुर से जारी किए गए हैं. इसके साथ ही सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे:

  • rajasthanstateopenschool.com
  • rsosadmission.rajasthan.gov.in

रिजल्ट ऐसे करें चेक? (RSOS 10th 12th Result 2025 OUT)

  • RSOS की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “RSOS 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें.
  • रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

परीक्षाएं कब हुई थीं? (RSOS 10th 12th Result 2025 OUT)

राजस्थान ओपन बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. अब लगभग एक महीने बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें- NEET Counselling 2025: कम स्कोर में भी मिल सकता है MBBS में एडमिशन, यहां जान लें पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें- NEET 2025 CutOff: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola