ePaper

RBSE Rajasthan Board Result 2025: बिग अपडेट! इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Updated at : 06 May 2025 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board Result 2025

RBSE Rajasthan Board Result 2025

RBSE Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) जल्द ही 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. 2025 में परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान में इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है. जो छात्र 2025 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

कब तक आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 मई 2025 को जारी किया जा सकता है. इस साल बोर्ड ने परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच सफलतापूर्वक कराई थीं, जिसमें राज्यभर से करीब 11 लाख छात्र शामिल हुए थे. इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स के विद्यार्थी मौजूद हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे. साथ ही वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भी संभाल कर रख सकते हैं.

बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर बनाए रखें ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस न हो.

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट raresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “RBSE 10वीं रिजल्ट 2025” या “RBSE 12वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सभी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, ध्यान से अंक और जानकारी चेक करें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper 2025: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पर उठा सवाल, पूर्व सीनियर IPS ने अटेम्प्ट पर घेरा

Also Read: Success Story: न्यूजरूम से IAS तक… बिहार की पत्रकार बेटी को UPSC में रैंक 51

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola