Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट police.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Nov 2025 8:05 AM
राजस्थान पुलिस रिजल्ट 2025 (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Rajasthan Police Result 2025: सितंबर महीने में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा हुई थी. वहीं अब इस परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 1000 पदों पर नियुक्ति होगी. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कहां और कैसे देखें.
Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस कार्यालय महानिदेशक ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान पुलिस कार्यालय महानिदेशक ने रिजल्ट के लिए नोटिस जारी कर सभी कैंडिडेट्स को सूचित किया है.
Rajasthan Police Result 2025 Notice: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट संबंधित नोटिस
Rajasthan Police Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस की इस भर्ती के जरिए कुल 1000 पदों पर नियुक्ति होगी. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 और 13 सितंबर को आयोजित की गई थी. वहीं 17 सितंबर को आंसर की जारी की गई थी.
Rajasthan Police Result 2025 Steps to Download: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
रिजल्ट के बाद का अगला स्टेप
जहां एक तरफ रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर अब कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट का इंतजार है. फिजिकल टेस्ट दिसंबर महीने में होंगे. शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में सफल हुए कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से चुना जाएगा. PET और PST के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
यह भी पढ़ें- पढ़ाई के लिए सुबह कब उठें? फिजिक्सवाला अलख पांडे की सलाह, इस गलती से जरूर बचें!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










