Osmania University Result 2025: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने जारी किया जून Semester II का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने की सांकेतिक तस्वीर (Rajasthan RSSB Jail Prahari Score Card 2025 OUT)
Osmania University Result 2025: Osmania University Result 2025: उस्मानिया यूनिवर्सिटी जून सेमेस्ट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. बीबीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य विषयों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. उस्मानिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
Osmania University Result 2025: उस्मानिया यूनिवर्सिटी (Osmania University) ने बीएससी, बीबीए समेत कई अंडर ग्रेजुएट कोर्स का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. ऐसे छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रिजल्ट जून दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जारी किया गया है. हालांकि, बैचलर इन फैशनल टेक्नोलॉजी कोर्स के दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है.
Osmania University Result 2025: किन विषयों का जारी हुआ रिजल्ट
- B.Sc (Hons) Regular (CBCS)
- B.Sc (CBCS) Regular
- B.Com (CBCS) Regular
- BBA (CBCS) Regular
- BA (CBCS) Regular
- Pharma-D (6-year and 3-year YDC)
- Bachelor of Fashion Technology (RV)
Osmania University Result 2025: कहां देखें रिजल्ट?
रिजल्ट कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है. इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, www.osmania.ac.in. रिजल्ट आज यानी कि 24 जुलाई 2025 को जारी किया गया है.
Osmania University Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- यहां होम पेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आने लगेगा
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










