OJEE Result 2025 OUT: ओडिशा द्वितीय विशेष परीक्षा का परिणाम जारी, जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jul 2025 6:01 PM

विज्ञापन

OJEE Result 2025 OUT

OJEE Result 2025 Out: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से द्वितीय विशेष परीक्षा ओडिशा संयुक्त परीक्षा (Special OJEE) 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था, वे अब अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. रिजल्ट कहां और कैसे देखें ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

OJEE Result 2025 OUT: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की ओर से द्वितीय विशेष परीक्षा ओडिशा संयुक्त परीक्षा (Special OJEE) 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. लंबे समय से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था. 

OJEE Result 2025 Out: इन डिटेल्स की मदद से देखें रिजल्ट

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लिकेसन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. इन डिटेल्स की मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ojee.nic.in

OJEE Result 2025 Steps to Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • OJEE रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर जाएं और यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें 
  • लॉगिन करने के बाद आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें 
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें

OJEE Scorecard: रिजल्ट पर चेक कर लें ये डिटेल्स 

  • रोल नंबर 
  • एप्लीकेशन नंबर 
  • विषयों के नाम 
  • परीक्षा की तिथि
  •  परीक्षा में प्राप्त कुल अंक 
  • परीक्षा में छात्र की रैंक 
  • क्वालिफाइंग स्टेटस 

OJEE Result 2025: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया 

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. परीक्षा पास करने वाले छात्र OJEE Counselling में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा ऑथोरिटी जेईई मेन और विशेष ओजेईई सफल कैंडिडेट्स के लिए अलग से काउंसलिंग आयोजित करेगा. OJEE कैंडिडेट्स का दाखिला उनके च्वॉइस कोर्स के विकल्प के आधार पर होगा.

यह भी पढ़ें- AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola