MP Board 5th 8th Result 2025 OUT: एमपी बोर्ड रीएग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Jun 2025 3:40 PM

विज्ञापन

MP Board 5th 8th Result 2025

MP Board 5th 8th Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए रीएग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rskmp.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

MP Board 5th 8th Result 2025 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए रिजल्ट जारी किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rskmp.in पर जाना होगा.

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MP Board 5th 8th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
  • उसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब क्लास 5 या 8 में से कोई एक सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगा जहां आपको समग्र आईडी या रोल नंबर के साथ कैप्चा कोड डालना होगा.
  • इसके बाद जब क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा.

MP Board 5th 8th Re Exam Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

कब हुई थी परीक्षा?

एमपी 5वीं 8वीं री एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे. इसमें 22 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज की गई. इस साल कक्षा 5 की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक हुई थी. वहीं, कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं.

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बच्चों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है. मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती हैं. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने 2023 में 17 साल बाद बोर्ड परीक्षा दी थी.

IIT Patna में पढ़ाई के साथ स्वाद का तड़का, कॉफी मैगी और बासमती चावल, देखें हॉस्टल का पूरा Menu

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola