Maharashtra Board Result 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Jul 2025 3:46 PM
Maharashtra Board Result 2025
Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. वर्ष 2025 के लिए एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बोर्ड के नौ कार्यालयों-पुणे,नागपुर, छत्रपति, संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण में जून और जुलाई के दौरान आयोजित की गईं थी.
Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से आज 29 जुलाई 2025 को कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
Maharashtra Board Result 2025: जुलाई में हुई थी परीक्षा
वर्ष 2025 के लिए एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बोर्ड के नौ कार्यालयों-पुणे,नागपुर, छत्रपति, संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण में जून और जुलाई के दौरान आयोजित की गईं थी. वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, mahresult.nic.in
Maharashtra Board Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर ‘SSC/HSC परीक्षा का रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना सीट नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटाआउट निकाल लें
Maharashtra Board Result 2025: रिजल्ट पर ये जानकारियां होंगी
- छात्र का नाम
- छात्र की जन्मतिथि
- माता पिता का नाम
- परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पासिंग स्टेटस
- स्कूल का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- पासिंग डिविजन
यह भी पढ़ें- Kendriya Vidyalaya School In India: क्या केंद्रीय विद्यालय का क्रेज घट रहा? चौंकाने वाले हैं आंकड़ें
यह भी पढ़ें- बचपन का कार्टून अब बनेगा करियर, डोरेमोन छोटा भीम जैसे क्रिएटिविटी से लाखों की कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










