Kendriya Vidyalaya School In India: क्या केंद्रीय विद्यालय का क्रेज घट रहा? चौंकाने वाले हैं आंकड़ें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Jul 2025 2:47 PM

विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya School In India Records

Kendriya Vidyalaya School In India: केंद्रीय विद्यालय का भारत में क्रेज है. अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिल जाए. हालांकि, बीते कुछ सालों में केवी में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या घटी है. ये आंकड़ें चिंताजनक हैं. यहां देखें पूरी खबर-

विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya School In India: केंद्रीय विद्यालय देश में अलग स्थान रखते हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंदर आने वाले सभी स्कूल अपनी शिक्षा, कम फीस और रिकॉर्ड्स के लिए जाने जाते हैं. यही कारण है कि इन स्कूलों में दाखिला पाना छात्रों और उनके अभिभावक के लिए उपलब्धि जैसा है. भारत में करीब 1256 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं. हालांकि, हाल के दिनों में ऐसे आंकड़ें सामने आए हैं, जिससे ये साफ होता है कि इन स्कूलों का क्रेज घटा है.

Kendriya Vidyalaya School: क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, केवी में बीते पांच वर्षों में नए एडमिशन में छात्रों की संख्या में काफी गिरावट आई है. नए नामांकन 2020-21 में 1.95 लाख से घटकर 2021-22 में 1.83 लाख और 2022-23 में 1.58 लाख हो गए. 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 1.75 लाख हो गई, और फिर 2024-25 में घटकर 1.39 लाख रह गई. 

Kendriya Vidyalaya School Admission Records: क्या कहते हैं आंकड़ें? 

  • 2020-2021- 1.95 लाख 
  • 2021-22 – 1.83 लाख
  • 2022-23- 1.58 लाख 
  • 2023-24 – 1.75 लाख 
  • 2024-25- 1.39 लाख 

KVs School: केवीएस को आवंटित राशि में इजाफा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में भी काफी कमी है. वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 13.88 लाख से घटकर 2024-25 में 13.5 लाख रह गया. 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVs) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 31-03-2024 में सभी राज्यों के केंद्रीय विद्यालय को मिलाकर स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या 13,90,517 थी. वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या 13,51,446 दर्ज की गई.

हालांकि, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को आवंटित धनराशि में पिछले वर्षों की तुलना में लगातार वृद्धि देखी गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, केवीएस को दी जाने वाली धनराशि 2020-21 में 6,437.68 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 8,727 करोड़ रुपये हो गई है.  

Kendriya Vidyalaya Schools In India: 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में करीब 1256 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं. इन स्कूलों में केंद्रीय कर्मचारी के बच्चे पढ़ते हैं. हाल ही में केंद्र ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय को खोलने की मंजूरी दी है. ऐसे में स्कूलों की संख्या में तो वृद्धि आएगी. लेकिन छात्रों की घटती संख्या निश्चय ही परेशानी का कारण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें- Amazon, Myntra में चाहिए नौकरी, आज ही सीखें ये 5 कोर्स, एक के लिए चाहिए बेसिक कोडिंग का ज्ञान

यह भी पढ़ें- बचपन का कार्टून अब बनेगा करियर, डोरेमोन छोटा भीम जैसे क्रिएटिविटी से लाखों की कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola