JPSC Cut Off 2025: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का कटऑफ और अंक जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
JPSC Cut Off 2025

JPSC Cut Off 2025

JPSC Cut Off 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का कटऑफ मार्क्स और प्राप्तांक जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपनी श्रेणीवार कटऑफ और अंक वेबसाइट से देख सकते हैं. लिखित और अंतिम कटऑफ अलग-अलग घोषित किए गए हैं.

विज्ञापन

JPSC Cut Off 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने गुरुवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का कटऑफ मार्क्स जारी कर दिया है. आयोग ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद फाइनल परिणाम के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक घोषित किए हैं. इसके साथ ही सफल और असफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर अंक देख सकते हैं. यह लिंक 60 दिनों तक उपलब्ध रहेगा. सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम 25 जुलाई को जारी हुआ था, जिसमें 342 पदों के लिए चयन किया गया.

इस भर्ती में डिप्टी कलेक्टर के 207, डीएसपी के 35 समेत कुल 342 पद शामिल थे. इनमें 155 पद अनारक्षित, 88 एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 पिछड़ा वर्ग और 29 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित थे.

श्रेणीवार कटऑफ (लिखित परीक्षा)

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित579.23
एसटी514.50
एससी539
ईबीसी-1574.75
बीसी-2566.5
ईडब्ल्यूएस546
आदिम जनजाति505
खेल खिलाड़ी485.75
नेत्रहीन516.75
शारीरिक दिव्यांग516.5
मूक-बधिर504
आटिज्म व मल्टी डिजिबिलीटी426.25

श्रेणीवार अंतिम कटऑफ

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित652
एसटी595.50
एससी623.75
ईबीसी-1653.25
बीसी-2645
ईडब्ल्यूएस634

सेवा वार कटऑफ

सेवाअनारक्षितएसटीएससीईबीसी-1बीसी-2ईडब्ल्यूएस
प्रशासनिक सेवा663.75602.00631.50656.25649.00638.75
पुलिस सेवा674.50617.50635.75645.00
वित्त सेवा657.00597.00625.75656.25645.00636.50
कारा सेवा658.50624.25
शिक्षा सेवा660.25617.00655.50648.25
होमगार्ड सेवा654.50
सहकारिता सेवा653.00596.00
श्रम सेवा653.75596.00624.25653.25645.00634.00
प्रोबेशन सेवा652.00595.50623.75
उत्पाद सेवा653.00

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों की पढ़ाई आसान बनाई, अब शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगी देवघर की श्वेता शर्मा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola