JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :28 Apr 2026 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 12th Result 2026

जैक बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक फोटो (PC-Freepik)

JAC Board 12th Result 2026: बोर्ड हर साल तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है. ऐसे में इस बार तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से इंटरमीडिएट यानी 12वीं के रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग 3.75 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. ऐसे में सभी को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है.

कब तक आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

इस बार सभी स्टेट बोर्ड पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी रिजल्ट जारी कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि झारखंड बोर्ड भी 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. बोर्ड हर साल तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है. ऐसे में इस बार तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जाएगा. हालांकि, डेट्स को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी किया गया है.

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें?

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद ये डिटेल्स भरते ही स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिख जाएगा.

रोल नंबर से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
होमपेज पर JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अब आपके सामने रिजल्ट पेज खुल जाएगा
यहां अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें
Submit बटन पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

कब हुई थी झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

इस साल झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्यभर से लाखों छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद ही छात्रों के आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले तय होंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, रोल नंबर से करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola